Twinkle Khanna का बेसुरा गाना सुन Akshay Kumar ने की अपील, बोले- 'मैं प्यार करता हूं लेकिन, प्लीज...'
अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस अपने मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं।
Twinkle Khanna Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना आज यानी 29 दिसंबर को अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनके पति और मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार एक्ट्रेस की टांग खिंचाई ना करें ऐसा हो ही नहीं सकता। अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के बर्थडे पर एक फनी वीडियो शेयर किया है और उनकी सिंगिंग का मजाक उड़ाया।

अक्षय कुमार ने इस अंदाज में किया ट्विंकल खन्ना को बर्थडे विश
अक्षय कुमार ने अपनी लेडी लव ट्विंकल खन्ना के बर्थडे पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर कर उन्होंने अपनी पत्नी की जमकर टांग खिंचाई की। वीडियो में ट्विंकल मस्ती के मूड में है और डांस के साथ साथ गाना भी गा रही हैं। इस वीडियो को देखकर हर किसी की हंसी छूट जाएगी।

एक्ट्रेस से कर दी ये अपील
जी हां वीडियो में ट्विंकल खन्ना काफी फनी डांस करती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही वह वीडियो में जिंगल गा रही हैं। अब अक्षय कुमार ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'जबकि आप दूसरे दिन मेरे लाइव प्रदर्शन को याद करने के लिए खुश हो सकते हैं, मुझे खुशी है कि मैं हर दिन आपको और आपके पागलपन को देखता हूं! लेकिन जितना मैं तुमसे प्यार करता हूं, मुझे सच में लगता है कि तुम्हें गाना बंद कर देना चाहिए और हैप्पी बर्थडे टीना'। अक्षय कुमार ने इसके आगे दिल और हंसने वाला इमोजी डाला है।

वीडियो पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
अक्षय कुमार की वीडियो में अब तक उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन वहीं उनके फैंस इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो पर लगातार फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'अक्षय कुमार की फ्लॉप होती हुई फिल्मों में ट्विंकल खन्ना का ये है रिएक्शन'। एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, 'ये बड़े लोग पागल बनने की एक्टिंग क्यों करते हैं'।

ट्विंकल खन्ना के डांस पर रोनित बोले...
इसके अलावा कईं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ट्विंकल खन्ना की इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया। जिसमें मशहूर अभिनेता रोनित रॉय हैं जो कि, अक्षय कुमार के काफी करीब हैं। वह कमेंट कर लिखते हैं कि, 'ये काफी अनमोल है'। इसके अलावा लगातार सभी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
ट्विंकल ने सेलिब्रेट किया पिता का जन्मदिन
ट्विंकल गुरुवार यानी 29 दिसंबर को 48 साल की हो गईं हैं और उन्होंने अपना जन्मदिन अपने दिवंगत सुपरस्टार पिता राजेश खन्ना के साथ साझा किया। उनकी जयंती और खुद के जन्मदिन के मौके पर ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ बचपन की एक प्यारी तस्वीर साझा की। बता दें कि, बॉलीवुड की इस पिता-बेटी की जोड़ी का जन्मदिन एकसाथ आता है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications