'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने' ट्विन टावर्स को धाराशायी होते देख यूजर्स को याद आए नाना पाटेकर

ट्विन टावर्स को लेकर ट्विटर पर खूब मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं। वीडियो देख लोगों को 'पीके' और नाना पाटेकर की याद आ गई।

मुंबई, 28 अगस्त: आज का दिन नोएडा के लिए बेहद खास था। क्योंकि आज यहां के ट्विन टावर्स का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। आज देशवासियों ने इतने बड़े ट्विन टावर्स को धाराशायी होते हुए देखा। ऐसे में अब ये वीडियो ट्विटर पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही यूजर्स जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। ट्विन टावर को लेकर ट्विटर पर खूब मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं। लोगों को ट्विन टावर्स का वीडियो देखकर पीके और नाना पाटेकर की याद आ रही है।

देखने लायक था मंजर

देखने लायक था मंजर

आज यानी 28 अगस्त को नोएडा की सबसे फेमस इमारत ट्विन टावर्स के पल में धाराशायी कर दिया गया। ये मंजर देखने लायक था। पास खड़े लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को कैमरे में कैद भी किया।

जमकर वायरल हो रहे ट्वीट

जमकर वायरल हो रहे ट्वीट

अब ट्विनटावर्स को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्वीट वायरल हो रहे हैं। इसमें सबसे मजेदार मीम्स पीके के आमिर खान का है, जिसमें एक्टर का चेहरा एकदम काला हो रखा है। लोग पीके को नोएडा के लोगों से कंपेयर कर रहे हैं।

'अमेरिकन लोगों का रिएक्शन'

इसकते साथ ही यूजर्स ट्विटर पर और भी मीम्स धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने अमिताभ की फिल्म का सीन शेयर कर ट्विन टावर्स पर अमेरिका के लोगों का रिएक्शन बताया है। यूजर के मुताबिक ये डिमोलिशन अमेरिका के लोगों के मुताबिक कुछ भी नहीं है।

नाना पाटेकर की आई याद

वहीं एक अन्य यूजर ने ट्विन टावर का दर्द नाना पाटेकर के अंदाज में बयां किया है। यूजर ने नाना पाटेकर की फोटो के साथ लिखा है- आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने। ये मीम भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मजेदार वीडियो किया शेयर

इस दौरान मीडिया को घसीटने में भी लोग पीछे नहीं रहे। कुछ यूजर्स ने तो मीडिया के काउंटडाउन पर ही मीम्स बना डाले। यूजर्स ने कहा कि न्यूज रिपोर्टर इस वक्त ट्विन टावर्स के पास बैठे इस तरह के रिएक्शन दे रहे होंगे। इसके साथ ही यूजर्स ने एक वीडियो शेयर कर खूब मजे लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+