Advocate Anjali Awasthi: अंजली अवस्थी और अमन को देनी होगी रिश्तों की परीक्षा, दोनों के जीवन में आएगा तूफान?

Advocate Anjali Awasthi New Promo: टीवी शो 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' जबसे शुरू हुआ है, चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में हर हफ्ते एक न एक ट्विस्ट आ रहा है। जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। शो में हुई अंजली की शादी सिर्फ एक समझौता थी। लेकिन यही शादी अब इमोशनल तूफान में बदल गई है। जिसकी उम्मीद उसे भी कभी नहीं थी।

पिछले हफ्ते एक लंबे इंतजार के बाद खुद अंजली ने अमन के लिए प्यार का इज़हार कर दिया। शो में उसे एक रोमांटिक पल के रूप में दिखाया गया। दर्शकों को भी इसे देखने को मिला, जो एक प्रकार का ट्विस्ट ही था।लेकिन जैसे ही उनका रिश्ता खिलने लगा, उसी बीच एक अनजाना नया मोड़ उनकी खुशियों पर पानी फेरने के लिए तैयार है।

Advocate Anjali Awasthi New Promo

एडवोकेट अंजली अवस्थी का अब नया प्रोमो आया है। जिसमें वो प्यार और खुशी के माहौल में हैं, लेकिन अचानक एक बड़े झटका आता है। अंजली और अमन की खुशियों पर तब ग्रहण लग जाता है जब उसके ससुर एक चौंकाने वाली शर्त रख देते हैं कि अगर अंजली इस घर की बहू बनकर रहना चाहती है , तो उसे अपना वकालत का करियर छोड़ना होगा। अब, जो रिश्ता प्यार और साथ का होना चाहिए था, वही अंजली के लिए सबसे बड़ा धर्मसंकट बन गया है।

अमन का किरदार निभा रहे एक्टर अंकित रायजादा ने शो में आने वाले ट्विस्ट को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की। उन्होंने कहा, "मैं वाकई बहुत एक्साइटेड हूं कि आखिरकार दर्शकों को अमन और अंजली के बीच कुछ दिल छू लेने वाले पल देखने को मिलेंगे। रोमांस के साथ-साथ, उन्हें कुछ अनएक्सपेक्टेड टकराव, हाई-वोल्टेज कोर्टरूम ड्रामा और ऐसे शॉकिंग खुलासे भी देखने को मिलेंगे, जो कहानी में बड़ा मोड़ लाएंगे। हर एपिसोड में कुछ नया होगा, जिससे ऑडियंस की नजरें टीवी स्क्रीन से हटेंगी ही नहीं।"

रिश्तों, सपनों और पहचान के इस दांव पर अंजली क्या फैसला लेगी? क्या वह परिवार के लिए अपने सपनों को कुर्बान कर देगी, या फिर अपने करियर और एक वकील के रूप में अपनी पहचान के लिए लड़ेगी? जंग अभी शुरू हुई है, और ड्रामा अब और भी जबरदस्त होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+