आखिर मां बनने से क्यों कतराती हैं टीवी की ये मशहूर अभिनेत्रियां? बताई फैमिली प्लानिंग से जुड़ी सच्चाई
टीवी के कई सितारे ऐसे हैं, जिनकी शादी को तो अच्छा खासा वक्त बीत चुका है लेकिन इन सेलेब्स को फैमिली प्लानिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं है।
मुंबई, 17 जुलाई: आजकल टीवी इंडस्ट्री हो या फिर फिल्म इंडस्ट्री... कहीं ना कहीं से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की न्यूज आ ही जाती है। सेलेब्स अपने फैंस को खुशखबरी देकर एक्साइटेड कर देते हैं। लेकिन इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे भी हैं, जिनकी शादी तो हो चुकी है लेकिन वे फैमिली प्लानिंग के बारे में दूर-दूर तक कुछ सोच नहीं रहे हैं। हालांकि, फैंस को तो हमेशा ही गुड न्यूज का इंतजार रहता है। ऐसे में आखिर ऐसा क्या है, जो ये सितारे शादी को इतना वक्त गुजर जाने के बाद भी फैमिली प्लानिंग के बारे में नहीं सोच रहे हैं?

मदलसा शर्मा
टीवी के फेमस शो अनुपमा में काव्या का किरदार निभाने वाली मदलसा शर्मा की अदाकारी के फैंस दीवाने हैं। बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक, एक इंटरव्यू में जब मदलसा शर्मा से बेबी को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि उनके पति और वे साथ में काफी खुश हैं। फिलहाल, वे बेबी की तैयारी के लिए तैयार नहीं हैं।

दीपिका कक्कड़
टीवी की फेमस बहू दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने साल 2018 में शादी की थी। कपल अपने करियर को लेकर काफी सीरियस हैं और खूब मेहनत भी कर रहे हैं। फिलहाल दोनों की बच्चे को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है।

दिव्यांका त्रिपाठी
टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया साल 2016 में शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। कपल से कई बार बच्चों को लेकर सवाल पूछा जा चुका है। लेकिन फैमिली प्लानिंग को लेकर दोनों की ओर से फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं है।

सरगुन मेहता
फैंस की पसंदीदा सरगुन मेहता और विवेक दुबे साल 2013 में इक-दूजे के हुए। सरगुन मेहता ने फैमिली प्लानिंग को लेकर जवाब देते हुए कहा कि अच्छी बात है अगर सब बेबी की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन सबकी जिंदगी का सफर अलग है।

दृष्टि धामी
एक्ट्रेस दृष्टि धामी और नीरज खेमका ने काफी समय पहले शादी की थी। एक्ट्रेस कई वेब शो और सीरीज में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल कपल को फैमिली प्लानिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं है।

सान्या इरानी
मोहित सहगल और सान्या इरानी ने साल 2016 में शादी की थी। कपल इस वक्त काफी व्यस्त हैं और फिलहाल उनका फैमिली प्लानिंग करने का कोई विचार नहीं है। सान्या जल्द ही पार्थ समथान के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications