'ऑडिशन के लिए बुलाया, फिर मुझे बेहोश कर मेरे साथ', टीवी एक्ट्रेस ने बताई कास्टिंग काउच की दर्दभरी दास्तां

Rashmi Desai On Casting Couch: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से'कास्टिंग काउच' का काला सच आए दिन सामने आता रहता है। कई सारे एक्टर्स इस दर्द से गुजर चुके हैं। हाल ही में टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने कास्टिंग काउच के बारे में बात की है। जो महज 16 साल की उम्र में इस दर्द से गुजरीं थी।

रश्मि ने साल 2024 में 'बॉलीवुड बबल' को दिए एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती साझा की थी। इस इंटरव्यू में उन्होंने पूरा वाक्या सुनाया था।

Rashami Desai

रश्मि ने बताया कि उन्हें एक ऑडिशन के लिए बुलाया गया, जहां उस व्यक्ति के अलावा कोई नहीं था। उन्होंने बताया, " मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया गया। मैं वहां गई। तब मैं उस समय सिर्फ 16 साल की थी और उसने मुझे बेहोश करने की कोशिश की। मैं वहां बहुत असहज हो गई थी। लेकिन कैसे भी करके मैं वहां से निकलने में कामयाब रही। इसके बाद मैंने पूरी घटना अपनी मां को बताई। फिर उन्होंने भी इस मामले में एक्शन लिया था।

इस घटना के ठीक एक दिन बाद, रश्मि अपनी माँ के साथ उसी व्यक्ति से मिलने गईं। रश्मि ने बताया, "मेरी मां ने उसे सबक सिखाने के लिए थप्पड़ मारा था। कास्टिंग काउच एक वास्तविक चीज है, लेकिन हर इंडस्ट्री अच्छे और बुरे लोगों से बनी होती है। मैं इस मामले में खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं। भगवान ने मुझे अच्छे लोगों से मिलवाया और काम करने का मौका दिया।"

रश्मि देसाई के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार 10 जनवरी, 2025 को रिलीज हुई गुजराती फिल्म 'मोम तने नई समझे' में देखा गया था। यह एक पारिवारिक ड्रामा थी, जिसमें उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम अभिनेता अमर उपाध्याय के साथ काम किया था। फिल्म का निर्देशन धर्मेश मेहता ने किया था। फिलहाल इन दिनों उनके पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+