'बर्बाद कर दूंगा तेरा करियर': इस काम के लिए 'NO' बोलने पर डायरेक्टर ने दी थी गुरमीत चौधरी को धमकी

मुंबई, 13 नवंबर: टीवी और फिल्म एक्टर गुरमीत चौधरी आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। अपने पहले टीवी शो 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने के बाद गुरमीत चौधरी जल्द ही पॉपुलर हो गए थे। अब वो फिल्मों के साथ-साथ कई म्यूजिक वीडियो में दिखते हैं। हालांकि उनका ये सफर इतना आसान नहीं था। वहीं अब एक्टर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसके मुताबिक एक फिल्म को रिजेक्ट करने पर डायरेक्टर ने उनके करियर को बर्बाद करने की धमकी दी थी।

बिना नाम किए किया एक्टर ने खुलासा

बिना नाम किए किया एक्टर ने खुलासा

हाल ही में गुरमीत चौधरी ने खुलासा करते हुए बताया कि एक फिल्म डायरेक्टर ने एक बार उनकी फिल्म को करने से मना करने के बाद उनका करियर खत्म करने की धमकी दी थी। दरअसल, गुरमीत टीवी एक्टर थे, जिन्होंने कुछ साल पहले फिल्मों में कदम रखा था। फिल्म 'खामोशियां' और 'वजह तुम हो' में दिखने वाले एक्टर ने नाम लिए बिना उनको बड़ा फिल्म मेकर बताया है।

 'मैं तुझे कोई फिल्म करने नहीं दूंगा'

'मैं तुझे कोई फिल्म करने नहीं दूंगा'

रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कनन को दिए अपने इंटरव्यू में गुरमीत चौधरी ने कहा कि उन्हें एक फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्हें स्क्रिप्ट समझ में नहीं आई। जब उन्होंने फिल्म को करने से मना कर दिया तो डायरेक्टर को यह बात अच्छी नहीं लगी। गुरमीत ने बताया कि 'जब मैं फिल्मों में आ गया तो एक अच्छे डायरेक्टर थे बड़े डायरेक्टर थे और उन्होंने घर पे बुलाया और मुझे नरेशन दिया। नई फिल्म, समझ नहीं आई। आज के समय पर ऐसा होता है की आपको कोई फिल्म समझ नहीं आए तो आप मना कर सकते हैं और बोल सकते हैं। मैंने जब मना किया तो उन्होंने कहा के मैं तुझे कोई फिल्म करने नहीं दूंगा।'

'तुझे क्या लगता है, मेरी फिल्म गंदी है'

'तुझे क्या लगता है, मेरी फिल्म गंदी है'

इसके बाद गुरमीत ने आगे कहा कि 'मुझे झटका लगा के ये क्या! ये तो होता है ना के एक्टर स्क्रिप्ट पढ़ें और आपको लगता है कि यार, आप करो या नहीं करोगे। लेकिन मुझे ये बोला गया और उन्होंने मुझे खड़े होंगे बोला के कभी काम करने नहीं दूंगा। 'तुमने मेरी फिल्म कैसे मन की, तुझे क्या लगता है, मेरी फिल्म गंदी है...।'

2015 में बॉलीवुड में रखा कदम

2015 में बॉलीवुड में रखा कदम

आपको बता दें कि गुरमीत चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन शो के की थी। रामायण, गीत- हुई सबसे पराई और पुनर्विवाह- जिंदगी मिलेगी दोबारा जैसे शो में एक्टिंग करने के बाद गुरमीत चौधरी एक घरेलू नाम बन गया। उन्होंने झलक दिखला जा 5 और खतरों के खिलाड़ी 5 जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है। वहीं साल 2015 में बॉलीवुड में कदम रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+