क्या झूठी थी तुनिषा शर्मा के डिप्रेशन की बात, पुलिस ने कहा- नहीं ले रही थीं कोई डिप्रेशन की दवा

'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में बतौर लीड एक्ट्रेस काम करने वाली 20 वर्षीय एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को शीजान खान (एक्टर) के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Tunisha Sharma Case Update

Tunisha Sharma Death Case: फिल्म और टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के बाद ये बात सामने आई कि एक्ट्रेस शीजान मोहम्म खान से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में थीं। अब मुंबई पुलिस ने कहा कि तुनिषा शर्मा डिप्रेशन के लिए कोई दवा नहीं ले रही थीं। तुनिषा ने अपने एक इंटरव्यू में डिप्रेशन से अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात की थी। तुनिषा शर्मा को लेकर ये खबर सामने आ रही थी ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में थीं और उसके लिए दवा ले रही थीं लेकिन अब पुलिस के बयान से साफ हो गया है कि तुनिषा डिप्रेशन के लिए कोई भी दवा नहीं ले रही थीं।

दोनों परिवारों को ब्रेकअप के बारे में पता था

दोनों परिवारों को ब्रेकअप के बारे में पता था

'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में तुनिषा शर्मा के साथ बतौर लीड एक्टर काम करने वाले शीजान खान (28) को रविवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तुनिषा की मां वनिता ने उन्हें अपनी बेटी की मौत के लिए शीजान को दोषी ठहराया था। वनिता ने दावा किया कि उनकी बेटी और शीजान खान तीन महीने से अधिक समय से रिश्ते में थे, लेकिन दो हफ्ते पहले जब उन्हें पता चला कि शीजान खान उन्हें धोखा दे रहे हैं तो उनका रिश्ता टूट गया। वनिता ने पुलिस को बताया कि तुनिषा रिश्ते को लेकर गंभीर थी क्योंकि खान ने उससे शादी का वादा किया था। पुलिस ने कहा कि दोनों परिवारों को उनके रिश्ते और संबंध टूटने के बारे में पता था।

पुलिस ने कहा- सबके बयान ले लिए गए हैं

पुलिस ने कहा- सबके बयान ले लिए गए हैं

पुलिस ने कहा कि कर्मचारियों और को-एक्टर्स सहित नौ लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने उन्हें बताया कि 24 दिसंबर को तुनिषा हमेशा की तरह अपनी शूटिंग के लिए गई थी। दोपहर 3 बजे तुनिषा शीजान खान के कमरे में वॉशरूम गई और लगभग एक घंटे बाद फांसी पर लटकी मिली। पुलिस ने कहा कि जे जे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 'गला घोंटने से मौत' बताई गई है।

आज होगा तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार

आज होगा तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार

तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार आज होने वाला है। इस बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने एक वीडियो संदेश में 'आत्महत्या' की विशेष जांच दल से जांच कराने की मांग की है। वसई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शीजान खान ने जांचकर्ताओं को बताया कि तुनिषा शर्मा के साथ उनका रिश्ता तीन महीने तक चला था...क्योंकि दोनों का रिश्ता वर्क नहीं कर रहा था। उम्र के फासले की वजह से दोनों का रिश्ता खत्म हुआ था।

क्या श्रद्धा वॉकर हत्याकांड को लेकर हुआ था शीजान और तुनिषा का ब्रेकअप?

क्या श्रद्धा वॉकर हत्याकांड को लेकर हुआ था शीजान और तुनिषा का ब्रेकअप?

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं बताया गया है कि शीजान खान और तुनिषा शर्मा ने श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ था। महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 16 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता गिरीश महाजन ने आरोप लगाया कि तुनिषा शर्मा की मौत लव जिहाद का मामला है और राज्य ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक सख्त कानून लाने की योजना बना रहा है।

गिरीश महाजन पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने नागपुर में कहा कि भाजपा मामले को 'लव जिहाद' का एंगल दे रही है क्योंकि वह महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है। दूसरी ओर शीजान खान के परिवार के सदस्यों ने एक बयान जारी कर कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+