Tunisha Sharma Row: तुनीषा का बॉयफ्रेंड कौन?... मिस्ट्री मैन के साथ वायरल हुआ Old Video, उलझा केस
शीजान खान की बहनों ने तुनीषा की मौत के लिए उसकी मां को ही दोषी करार दिया है। उनका कहना है कि शीजान पर लगाए गए सारे आरोप गलत हैं।

Tunisha Sharma suicide case : टीवी अभिनेत्री तुनीषा शर्मा की मौत ने बहुत सारे सवाल खड़े कर दिए हैं। अलीबाबा फेम इस बीस साल की खूबसूरत अभिनेत्री ने इतनी कम उम्र में क्या-क्या देख लिया था, जिसकी वजह से उसने मौत को गले लगा लिया। अभिनेत्री की मां ने उसकी मौत के पीछे शो के कोस्टोर शीजान खान को दोषी बताया है , उन्होंने उस पर तुनीषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद शीजान पुलिस कस्टडी में हैं। आपको बता दें कि शीजान और तुनिषा का अफेयर चल रहा था और वो तुनिषा की मौत के 15 दिन पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ था। जिसके बाद तुनीषा अवसाद में थीं, ऐसा कहना तुनीषा की मां वनिता शर्मा का है।

तुनीषा के अवसाद का कारण शीजान नहीं...
लेकिन शीजान की बहनों ने तुनीषा की मौत के लिए उसकी मां को ही दोषी करार दिया है। उनका कहना है कि शीजान पर लगाए गए सारे आरोप बेकार हैं। तुनीषा के अवसाद का कारण शीजान नहीं बल्कि उनकी मां हैं, उसे बचपन से ही टार्चर किया जा रहा था। उसकी मां और उसके चाचा तुनीषा के साथ काफी कठोर थे और वो दोनों उसकी लाइफ को कंट्रोल करते थे जिसकी वजह से तुनीषा दुखी रहती थी।
तुनीषा एक मिस्ट्री मैन के साथ दिख रही हैं
आरोप-प्रत्यारोप के बीच एक वायरल वीडियो ने इस केस को और उलझा दिया है, जिसमें तुनीषा एक मिस्ट्री मैन के साथ दिख रही हैं और इस मिस्ट्री मैन का नाम गौरव भगत है।

गौरव भगत संग वीडियो वायरल
दरअसल ये वीडियो गौरव भगत नामक व्यक्ति ने शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी और तुनीषा की एक रील शेयर की है। बैकग्राउंड म्यूजिक में 'ओह सोना' वाला रोमांटिक गीत बज रहा है। इस वीडियो को देखकर कोई भी ये ही कहेगा कि ये जोड़ा रिलेशनशिप में हैं।
Tunisha sharma: एक थी तुनिषा शर्मा , कैटरीना से था खास कनेक्शन

'.. तुम हमेशा से चाहती थी कि...'
इस वीडियो के साथ ही गौरव ने एक भावुक पोस्ट भी लिखी है कि 'जाओ तीषू... तुम हमेशा से चाहती थी कि मैं इस रील को एडिट करूं लेकिन इसे मैंने आज किया, जब तुम बहुत याद आ रही हो, तुम एक खूबसूरत आत्मा थी, मुझे पता है कि तुम इसे आज देखकर हंस रही होगी और कह रही होगी क्या बात है पुट्टू छा गए।'

क्या गौरव भगत और तुनिषा का अफेयर चल रहा था ?
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया, लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिए कि क्या गौरव भगत और तुनिषा का अफेयर चल रहा था क्या वो दोनों रिलेशनशिप में थे?
'तुम मेरी लाइफ की बेस्ट चीज हो'
यही नहीं इसी बीच गौरव की एक साल पहले की भी पोस्ट इस वक्त वायरल हो रही है, जिसमें वो तुनीषा को उन्हें जन्मदिन विश करते दिख रहे हैं वो भी गले लगाकर, उस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि तीशू बड़ा हो रहा है, पर दिमाग से अभी भी एक प्यारा बच्चा ही है। आज आपका बर्थडे है, मैं थोड़ा उदास हूं, क्योंकि मैं इस दिन को बेस्ट बनाने के लिए तुम्हारे साथ नहीं हूं, तुम मेरी लाइफ की बेस्ट चीज हो।'
तुनीष मर्डर केस और भी पेचिदा हो गया
जिसके बाद तुनीष मर्डर केस और भी पेचिदा हो गया है। अब लोग गौरव भगत और तुनीषा के रिश्ते की सच्चाई को जानना चाहते हैं। वो पूछ रहे हैं कि क्या तुनीषा की लाइफ में शीजान से पहले कोई था? कौन हैं गौरव भगत? , कहीं तुनीषा और शीजन के ब्रेकअप की वजह गौरव भगत थे? फिलहाल तुनीषा के परिवार वालों की ओर से इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं आया है और ना ही गौरव भगत की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया दी गई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications