Tunisha sharma: कौन थी तुनिषा शर्मा? क्या था कैटरीना से कनेक्शन?
बॉलीवुड और कई टीवी सीरियल्स में अपनी अदायगी से लोगों को मुरीद बनाने वाली अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया है।
Ankur Sharma
मात्र 20 साल की तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को सीरियल 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर आत्महत्या कर ली।
तुनिषा की मौत के बाद उनकी मां की शिकायत पर उनके को-स्टार शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने अरेस्ट करके आज कोर्ट में पेश किया ।
कोर्ट ने एक्टर शीजान खान को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि तुनिषा और शीजान का 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था,दोनों कुछ वक्त से रिलेशनशिप में थे।
तुनिषा शर्मा की मां ने एक्टर शीजान खान पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने भी दोनों के रिलेशनशिप की पुष्टि की है और कहा है कि शुरुआती जांच में लगता है कि तुनिषा ने ड्रिप्रेशन में आकर ये कदम उठाया है।
आपको बता दें कि तुनिषा ने बहुत कम वक्त में शौहरत हासिल कर ली थी। उन्होंने चाइल्ड कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
तुनिषा का जन्म 4 जनवरी 2002 को चंडीगढ़ में हुआ था और वो अपनी मम्मी के साथ मुंबई में रहा करती थीं।
तुनिषा का पहला टीवी शो 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' था, इसके बाद उन्होंने कई शो जैसे 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' , 'शेरे ए पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह' , 'इंटरनेट वाला लव 'में काम किया।
तुनिषा ने फिल्म 'फितूर' और 'बार बार देखो' में अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बचपन का रोल प्ले किया था।
इसके अलावा वो कई वीडियो एलबम में भी दिखाई पड़ चुकी थीं।