कयासों पर विराम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा- 'गर्भवती नहीं थीं तुनीषा', जानें कैसे हुई मौत?
तुनिषा शर्मा की मौत के एक दिन बाद एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ रही थीं। अब एक्ट्रेस के आत्महत्या मामले का सच सामने आया है और रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तुनिषा की मौत फंदे पर दम घुटने से हुई है।

टेलीविजन इंडस्ट्री में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 20 साल की तुनिषा शर्मा की मौत की खबर सामने आई। एक्ट्रेस की मौत का कारण आत्महत्या बताया जा रहा है लेकिन उनकी आखिरी पोस्ट कुछ और ही बयां कर रही है। पोस्ट के मुताबिक एक्ट्रेस की आत्महत्या की बात को फैंस के लिए हजम कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है। इसी के साथ अभिनेत्री की अचानक मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिनेत्री के सुसाइड की खबर सामने आते ही उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान का नाम भी सामने आ रहा था। इस बीच तुनिषा की प्रेग्नेंसी की खबरें भी सामने आ रही थीं। अब एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है।

लीड एक्टर के मेकअप रूम में लगाई फांसी
अली बाबा से फैंस के दिलों पर राज करने वाली तुनिषा अब हमारे बीच नहीं रही। एक्ट्रेस की मौत की खबर ने फैंस को गहरा सदमा दिया। अभिनेत्री की आत्महत्या की बात ने फैंस के मन में कई तरह के सवाल लाकर खड़े कर दिए हैं। कल यानी शनिवार को खबर आई कि एक्ट्रेस ने शो के लीड एक्टर के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अब तुनिषा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आयी है, जिसमें खुलासा हुआ है कि उनकी मौत फंदे पर लटकते हुए दम घुटने से हुई है। अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि तुनिषा ने आत्महत्या ही की है। लेकिन एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया, ये सवाल अब भी चर्चा में है।

चर्चा में थी प्रेग्नेंसी की खबर
खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस डिप्रेशन से जूझ रही थीं। E24 की खबर के मुताबिक, तुनिषा प्रेग्नेंट थीं। एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान ने उनसे शादी के लिए मना कर दिया था, जो तुनिषा के मौत की वजह हो सकती है। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस काफी परेशान हो गई थीं, जिस वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। लेकिन अब रिपोर्ट सामने आने के बाद इस बात का भी खुलासा हुआ है कि तुनिषा प्रेग्नेंट नहीं थीं।

बतौर चाइल्ड एक्टर की थी शुरुआत
तुनिषा के करियर की बात करें तो उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टेलीविजन की दुनिया में एंट्री ली थी। तुनिषा ने कई पॉपुलर टीवी शोज में लीड रोल किए थे। चाइल्ड एक्टर के तौर पर उन्होंने भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप और चक्रवर्ती अशोक सम्राट में अहम भूमिका निभाई थी।
अचानक आई मौत की खबर
सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि तुनिषा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने फितूर और बार बार देखो में कैटरीना कैफ के बचपन का रोल प्ले किया है। इतनी कम उम्र में तरक्की छूने वाली तुनिषा शर्मा के अचानक दुनिया छोड़ जाने से उनके फैंस काफी परेशान हैं। कम उम्र में ही शोहरत और नाम कमाने वाली तुनिषा की आत्महत्या की खबर ने सबको बेचैन करके रख दिया है।
Recommended Video

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications