तुनिषा शर्मा के सुसाइड मामले में शीजान खान ने दी सफाई, कहा- मैं मुस्लिम नहीं होता तो बच जाता
Tunisha Sharma Case: आज 13 जनवरी को तुनिषा शर्मा सुसाइड केस के आरोपी शीजान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। इससे पहले शीजान ने अपनी सफाई में कहा था कि वह मुस्लिम हैं इसलिए उनके साथ ये सब हो रहा है।

Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में हर दिन कोई न कोई नया खुलासा हो रहा है। वहीं आज 13 जनवरी को केस के आरोपी शीजान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। शुक्रवार को कोर्ट का फैसला आ सकता है कि उन्हें जमानत मिलेगी या नहीं। इससे पहले 11 जनवरी को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। खबर है कि आरोपी शीजान ने कोर्ट में अपने बचाव में कहा था कि अगर वह मुस्लमान नहीं होते तो शायद इस केस से बच जाते। इसके अलावा उन्होंने कोर्ट में अपने बचाव में ये भी कहा था कि उन्हें खुद उर्दू भाषा नहीं आती तो वह तुनिषा को ये भाषा कैसे सीखा सकते हैं।

शीजान ने कहा- मुझे खुद उर्दू नहीं आती
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने उनके बचाव में कहा- शीजान अगर मुस्लमान नहीं होते तो शायद बच जाते। मुस्लिम धर्म के चलते ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वकीले ने आगे कहा- शीजान को खुद ही उर्दू नहीं आती तो वह तुनिषा को ये भाषा कैसे सीखा सकते हैं। हालांकि इस बयान की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। शीजान के वकीन ने कहा कि शीजान और तुनिषा का पहले ही ब्रेकअप हो गया था। ऐसे में तुनिषा की मौत से शीजान का कोई लेना देना नहीं था।

हिजाब पर शीजान खान के वकील का बयान
आपको बता दें कि दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा ने आरोप लगाया था कि शीजान ने तुनिषा को हिजाब पहनना शुरू करवाया था। इस पर शीजान के वकील ने कहा- दोनों एक्टर्स शूट की वजह से कुछ स्पेशल कॉस्ट्यूम पहनते थे। जहां तक हिजाब काी बात है तो एक सीन था जिसके लिए तुनिषा ने खास तौर पर हिजाब कैरी किया था। इसे बेवजह लव जिहाद बनाया जा रहा है।

मौत से पहले अली से तुनिषा ने की थी बात
वहीं शीजान के वकील ने इस केस में एक नए शख्स की एंट्री की बात कही है। उन्होंने कोर्ट में तुनिषा के एक खास दोस्त का जिक्र किया जिनसे वह टिंडर पर मिली थीं। उन्होंने अली नाम के शख्स का नाम लिया जिनसे तुनिषा संपर्क में थीं। शीजान के वकील ने कहा- अपनी मौत से पहले गत 21 से 23 दिसंबर तक तुनिषा अली के टच में थीं। दोनों ने एक दूसरे से कई बार बात भी की। वहीं इस बयान पर तुनिषा की मां वनीता शर्मा ने कहा था कि अली उनकी बेटी तुनिषा का जिम ट्रेनर था। दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे।

शीजान का परिवार तुनिषा को दे रहा था गलत दवा
वहीं दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के वकील तरुण शर्मा ने दावा किया है कि आरोपी शीजान खान का परिवार तुनिषा को गलत दवाएं दे रहा था। शीजान का परिवार तुनिषा को उसकी फैमिली से दूर करने की कोशिश भी कर रहा था। वकील तरुण शर्मा के मुताबिक, शीजान खान के वकील तुनिषा को डिप्रेशन का मरीज बताकर इस केस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

आज होगी शीजान खान की कोर्ट में सुनवाई
आपको बता दें कि दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के वकील तरुण शर्मा के अनुसार अगर शीजान खान को आज जमानत मिल जाती है तो वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी शीजान खान को वसई कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। ऐसे में आज 13 जनवरी को उनकी ये हिरासत खत्म हो रही है और आज कोर् में उनकी सुनवाई होगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications