'मीडिया पर झूठी खबरें फैल रही' मशहूर एक्ट्रेस ने पति की मौत को लेकर दिया बड़ा बयान

तेलुगू सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर की मौत हो गई थी। उस वक्त उनकी मौत काफी चर्चा में रही थी। मगर ये सब सुनकर मीना ने अपने पति की मौत के बारे में काफी कुछ कहा था। उन्होंने कहा था कि बिना वजह लोगों में डर फैला रहे हैं। अब एक बार फिर ये मामला चर्चा में है ऐसे में चलिये जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस के पति की मौत किस वजह से हुई...

बताते चलें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने पति की मौत को लेकर ये बात साफ की थी कि मौत से 3 महीने पहले ही उनके कोविड से ग्रस्त होने के बारे में पता लगा था। उनके फेफड़ों को तब काफी नुकसान पहुंचा था। डॉक्टर ने लंग ट्रांसप्लांट के बारे में कहा था मगर उस वक्त लंग ट्रांसप्लांट सिर्फ ब्रेन डेड के मरीजों के जरिये ही पॉसिबल था ऐसे में लंबे समय तक डोनर का इंतजार करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल था।

Vidyasagar

बताते चलें कि एक खबर फैली थी, जिसमें बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस के पति की मौत कबूतर की बीट के जरिये फैले कीटाणुओं की वजह से हुई है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

ई 24 की खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस ने इन खबरों के बारे में बताते हुए कहा कि कबूतर की बीट से फैले कीटाणुओं के जरिये सांस लेने में दिक्कत के चलते हुई है। जबकि ये सच नहीं है। ये फेक खबरें हैं और इनपर ध्यान ना दिया जाए।

विद्यासागर की मौत पर साउथ इंडस्ट्री से लेकर सभी ने शोक जताया था। इसके साथ ही परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की थी। मीना के पति की मौत से घर में मातम पसर गया था। साथ ही मौत की खबरें को लेकर खूब अटकलें भी लगी थीं। मगर बाद में मीना को इन खबरों का खंडन करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+