'शर्मनाक है, जाओ कुछ पैसे कमाओ', क्या तृषा कृष्णन ने Udhayanidhi Stalin को मारा ताना? पोस्ट से मची सनसनी
Trisha Krishnan: साउथ फिल्मों के फेमस प्रोड्यूसर एक्टर और पॉलिटिशियन उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) पिछले कुछ दिनों से खबरों में छाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर एक विवादित और डबल मीनिंग कमेंट किया था, जिसके बाद से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसके चलते उन्हें बहुत बुरा खामियाजा भी भुगतना पड़ा था। पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। वहीं अब इस मामले पर तृषा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
तृषा कृष्णन का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल
एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में दादी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने 'ड्रामा' को लेकर भी कुछ बातें लिखी हैं। अपनी एक पोस्ट में उन्होंने लिखा है- इस उम्र में ड्रामा करना शर्मनाक है, जाओ, कुछ पैसे कमाओ और शांति पाओ।

क्या तृषा ने उदयनिधि स्टालिन को कसा तंज?
इसके बाद एक दूसरी इंस्टा स्टोरी में तृषा कृष्णन ने लिखा है- उस जीवन से अभिभूत होना कितना सौभाग्यपूर्ण है, जिसके लिए कभी आपने प्रार्थना की थी। हालांकि एक्ट्रेस ने इन पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस का इशारा उदयनिधि स्टालिन की तरफ ही है।
तृषा कृष्णन ने मनाया दादी का 98वां जन्मदिन
तृषा कृष्णन की तस्वीरें देखने के बाद फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस ने इंस्टग्राम पर एक सप्ताह बाद कोई पोस्ट सिर्फ अपनी दादी के जन्मदिन की वजह से किया है। आपको बता दें कि तृषा कृष्णन की दादी 98 साल की हो गई हैं। ऐसे में तृषा ने अपनी दादी का जन्मदिन करीबी लोगों के साथ मनाया था। इस मौके पर एक्ट्रेस ने ब्लू डेनिम के साथ ब्लैक शर्ट पहन रखी थी जबकि उनकी दादी ने बैंगनी रंग की साड़ी पहनी थी।
क्या था उदयनिधि स्टालिन-तृषा कृष्णन का विवाद?
हाल ही में 48 साल के उदयनिधन स्टालिन ने कावेरी प्रोटेस्ट के दौरान एक भाषण दिया था। इस दौरान भीड़ में कुछ लोग जोर-जोर से एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम पुकारने लगे थे। इस बात से गुस्सा होकर उदयनिधि स्टालिन ने स्टेज पर ही एक डबल मीनिंग कमेंट किया था, जिसे लेकर उनकी जमकर आलोचना की गई थी और उन्हें चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार तक कर लिया था।
सीएम विजय संग क्यों जुड़ता है एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम?
आपको बता दें कि तृषा कृष्णन का नाम तमिलनाडु के सीएम और साउथ के फेमस एक्टर थलपति विजय के साथ जुड़ता रहा है। एक्ट्रेस को विजय के करीबियों में गिना जाता है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि थलपति विजय और तृषा कृष्णन रिलेशनशिप में हैं। कथित तौर पर दोनों एक दूसरे के बेहद नजदीक हैं। थलपति विजय ने जब साल 2026 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी तब तृषा कृष्णन हर मौके पर उनके साथ मौजूद थीं।


Click it and Unblock the Notifications
