'ऐसा नहीं करना चाहिए था', तृप्ति डिमरी का इंटीमेट सीन देख पैरेंट्स हो गए थे शॉक्ड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Tripti Dimri Parents On Intimate Scenes: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच एनिमल में रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन करने पर तृप्ति डिमरी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस का स्क्रीन टाइम भले ही कम रहा हो लेकिन उन्होंने फैंस का खूब ध्यान खींचा।

फिल्म एनिमल के बाद तृप्ति डिमरी की फैन फॉलोइंग बढ़ गई। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के लगातार फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि फिल्म एनिमल में इंटीमेट सीन्स करने पर उनके माता-पिता का कैसा रिएक्शन था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जब उनके माता-पिता ने उनके ये सीन देखे तो उनको कैसा लगा और उन्होंने क्या कहा।

Tripti Dimri

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत कर तृप्ति डिमरी ने कहा, मेरे माता-पिता ये सीन देखकर थोड़े से हैरान हो गए थे। उनको इस चीज को स्वीकार करने में थोड़ा सा वक्त लगा। इसके बाद उन्होंने कहा हमने कभी फिल्मों में ऐसा कुछ नहीं देखा और आपने ये कर दिखाया। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि ये सीन देखकर उन्हें नॉर्मल होने में थोड़ा टाइम लगा।

तृप्ति डिमरी ने आगे कहा, 'मेरे माता-पिता का पहला रिएक्शन ऐसा था जैसे मुझे ये सीन नहीं करना चाहिए था। उन्होंने मुझसे कहा कि तुमको यह सब नहीं करना चाहिए था, लेकिन ठीक है। माता-पिता के तौर पर हम साफ तौर पर इसको महसूस कर पा रहे हैं। जबकि मैंने उनसे कहा कि एक एक्ट्रेस होने के नाते मैंने इसमें कुछ भी गलत नहीं किया।'

तृप्ति ने आगे बताया कि उन्होंने इस सीन के लिए कैसे अपने माता-पिता को समझाया था। एक्ट्रेस ने कहा, 'यह मेरा काम है और जब तक मैं सहज और सुरक्षित हूं मुझे इसमें कोई परेशानी नहीं दिखती। मैं एक एक्ट्रेस हूं और जो किरदार मैं निभाती हूं, उसके लिए मुझे 100 प्रतिशत ईमानदार रहना होता है और मैंने वही किया। जब मैं ये सीन शूट कर रही थी तो उस वक्त मुझसे बार-बार पूछा जा रहा था।'

तृप्ति डिमरी ने इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने कैसे ये सीन शूट किया। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'सेट पर केवल 4 लोग मौजूद थे। जिसमें मैं, रणबीर, संदीप सर और कैमरामैन थे। जिस वक्त सीन शूट हो रहा था उस दौरान रणबीर मुझसे बार-बार पूछ रहे थे कि क्या तुम ठीक हो? मुझे इसे शूट करने में जरा भी असहज महसूस नहीं हुआ।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+