तृप्ति डिमरी के पोस्टर पर पोती कालीख, इवेंट में नहीं आने का लगा आरोप, अब एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
Tripti Dimri: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी एक बड़े विवाद में घिर गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस पर आरोप लगा है कि उन्होंने जयपुर के एक इवेंट में शामिल होना था जिसके लिए एक्ट्रेस ने पूरे पैसे भी ले लिए थे लेकिन वह नहीं पहुंची। अब तृप्ति डिमरी ने इन आरोपों को खारिज किया।
दरअसल, जयपुर में FICCI FLO ने नारी शक्ति कार्यक्रम रखा था। जिसमें तृप्ति डिमरी ने शामिल होना था और इसके लिए एक्ट्रेस ने करीब 5.5 लाख रुपये लिए थे। लेकिन फिर भी एक्ट्रेस इस इवेंट में शामिल नहीं हुई। जिसके बाद जयपुर में बवाल मच गया और तृप्ति के पोस्टर पर कालिख पोती गई।

इस विवाद की वजह से तृप्ति डिमरी पर काफी आरोप काफी आरोप लगे। जिसके बाद अब उनकी टीम ने इस मामले में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, 'अपनी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के लिए चल रहे प्रमोशनल कैंपेन के दौरान, तृप्ति डिमरी ने अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाया, फिल्म से जुड़े सभी निर्धारित इवेंट्स और सेशंस को अटेंड किया।'
तृप्ति डिमरी की टीम ने आगे कहा कि, 'उन्होंने अपनी प्रमोशनल ड्यूटी से परे किसी भी पर्सनल अपीयरेंस या इवेंट में भाग नहीं लिया या भाग लेने के लिए कोई वादा नहीं किया है। इस मामले में सफाई देना जरूरी है कि इन एक्टिविटिज में शामिल होने के लिए कोई एडीशनल फीस या पेमेंट स्वीकार नहीं किया गया है।'
तृप्ति डिमरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म बैड न्यूज में देखा गया था। इस फिल्म में विक्की कौशल और एमी विर्क ने भी अहम रोल निभाया था। अब जल्द ही एक्ट्रेस अगली फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आएंगी। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस राजकुमार राव की अगली फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में भी नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें: Tripti Dimri ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड Sem Marchant को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, फोटो शेयर कही दिल की बात












Click it and Unblock the Notifications