Tripti Dimri ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड Sem Marchant को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, फोटो शेयर कही दिल की बात
Tripti Dimri Rumoured Boyfriend Sam Merchant: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति ने फिल्म एनिमल में जोया की भूमिका निभाकर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली। इसी के साथ वह फैंस की नेशनल क्रश बन गईं। इस बीच एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गईं।
दरअसल, इन दिनों तृप्ति डिमरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, खबर है कि तृप्ति इन दिनों सैम मर्चेंट को डेट कर रही हैं। दोनों की साथ में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दी।

तृप्ति डिमरी ने 30 जनवरी को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर उनके साथ अनदेखी तस्वीर शेयर कर अपनी दिल की हर बात कह डाली। एक्ट्रेस ने फोटो के कैप्शन पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे सैम मर्चेंट... काश हम राम शाम पानी पूरी छोड़े बिना फिर से उतने ही पतले हो पाते।"
तृप्ति डिमरी और सैम की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें दोनों एकसाथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिलहाल दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों के बीच जरूर कोई कनेक्शन हैं। हालांकि अब तक एक्ट्रेस की तरफ से इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगी है। बता दें कि, इससे पहले तृप्ति अनुष्का शर्मा के भाई को डेट कर रही थीं।
तृप्ति डिमरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म एनिमल के बाद उनके करियर में टर्निंग प्वाइंट आया। बीच में खबर आई थी कि एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म आशिकी 3 में स्क्रीन शेयर करेंगी। हालांकि ये महज अफवाह थी। खबर है कि एक्ट्रेस विजय देवरकोंडा की फिल्म वीडी 12 में नजर आ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications