'एनिमल' में जूता चाटने वाले सीन के लिए कैसे तैयार हो गईं Tripti Dimri? एक्ट्रेस बोलीं-'मुझे खुद को कन्वींस...'
Tripti Dimri On lick my shoe controversy: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। फिल्म में महिलाओं के साथ हुए बुरे व्यवहार और हिंसा को लेकर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
फिल्म एनिमल को लेकर हो रहे विवाद के बीच इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा तृप्ति डिमरी और रणबीर कपूर के सीन को लेकर हो रही हैं। जिसमें रणबीर तृप्ति को अपना टेबल पर रखा जूता चाटने को कहते हैं। अब सोशल मीडिया पर फैंस इस सीन का क्लिप शेयर कर मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इन सबके बीच तृप्ति डिमरी ने बताया कि वह इस सीन के लिए कैसे तैयार हुईं। साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर का बचाव भी किया।

तृप्ति डिमरी ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में इस सीन पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, 'जब आप एक एक्टर के तौर पर कोई फिल्म साइन करते हैं तो उसके लिए पूरी तरह से कमिट होते हैं। रणविजय का किरदार भी वैसा ही था। क्योंकि जोया ने उससे झूठ बोला तो उसने वैसा ही किया जैसा एक आम इंसान करता है। आप सेल्फिश हो जाते हैं तो सबसे पहले खुद को ही सुरक्षित करते हो फिल्म में भी कुछ ऐसा ही हुआ है।'
तृप्ति डिमरी ने आगे कहा कि, 'जब आप एक एक्टर होने के नाते कोई किरदार निभाते हैं तो आपको सोचना पड़ता है कि जो भी कर रहे हैं वह क्यों कर रहे हैं। एक जोया के तौर पर मैंने ऐसा किया लेकिन तृप्ति होने नाते मैं ऐसा कभी नहीं करूंगी कि किसी के जूते चांटू। लेकिन जोया के किरदार में उसे अपनी गलती का एहसास था इसलिए उसने ऐसा किया।'
बता दें कि, तृप्ति डिमरी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि फिल्म एनिमल में उनका रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन देखकर उनके पैरेंट्स काफी हैरान थे। उनके पैरेंट्स ने कहा था कि हमने पहले ऐसा कभी नहीं देखा और तृप्ति डिमरी को ऐसा नहीं करना चाहिए था। लेकिन कोई बात नहीं। फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications