Ardh Trailer: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की डेब्यू फिल्म 'अर्ध' का ट्रेलर हुआ रिलीज, राजपाल यादव ने उड़ाए होश

रुबीना दिलैक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म अर्ध का ट्रेलर शेयर किया है। ट्रेलर में एक्टर राजपाल यादव एक थिएटर आर्टिस्ट शिवा की भूमिका में नजर आ रहे हैं जो फिल्मों में एक्टर बनने का सपना देख रहा है।

मुंबई, 18 मईः टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने जब से बिग बॉस का किताब अपने नाम किया है तब से वह लोगों के बीच काफी चर्चित हो गई हैं। रुबीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने लगी हैं। हालांकि अब यह टीवी एक्ट्रेस फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म 'अर्ध' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। रुबीना की अर्ध फिल्म एक स्ट्रगलिंग एक्टर की कहानी को दर्शाती है। रुबीना के साथ इस फिल्म में राजपाल यादव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. साथ ही इस फिल्म में हितेन तेजवानी और कुलभूषण खरबंदा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार नजर आ रहा है, जिसमें राजपाल यादव एक अनोखे किरदार में नजर आ रहे हैं। ऐसा किरदार जो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं निभाया. फिल्म के ट्रेलर में रुबीना का किरदार भी काफी चैलेंजिंग नजर आ रहा है। रुबीना के फैंस उनके डेब्यू फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

ardh

रुबीना ने खुद शेयर किया फिल्म का ट्रेलर
रुबीना दिलैक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म अर्ध का ट्रेलर शेयर किया है। ट्रेलर में एक्टर राजपाल यादव एक थिएटर आर्टिस्ट शिवा की भूमिका में नजर आ रहे हैं जो फिल्मों में एक्टर बनने का सपना देख रहा है। हालांकि गरीबी की वजह से घर चलाने के लिए वह एक ट्रांसजेंडर बनकर सिग्नल पर और ट्रेनों में लोगों से पैसे भी मांगता है। ट्रेलर में ही साफ पता चलता है कि शिवा अपना नाम और रूप बदलकर सिग्नल पर लोगों से पैसे मांगता है और किसी तरह परिवार चलाता है। शिवा के इस स्ट्रगलिंग लाइफ में उसकी पत्नी यानी रुबीना दिलैक उसका हर कदम पर साथ निभाती नजर आ रही है। फिल्म के ट्रोलर में दोनों की जिंदगी की उतार-चढ़ाव भरी कहानी और एक गरीब स्ट्रगलिंग एक्टर के संघर्ष को बहुत ही अच्छी तरह से दिखाया गया है।

10 जून को रिलीज होगी ये फिल्म
रुबीना की डेब्यू फिल्म अर्ध 10 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। रुबीना के लिए फिल्म में काम करने का ये पहला मौका है। ऐसे में वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं राजपाल यादव के लिए भी ये बेहद चैलेंजिंग रोल है। ट्रेलर के अनुसार पूरी फिल्म राजपाल यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आती है। फिल्म का डायरेक्शन पलाश मुच्छल ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+