Tom Cruise का हेले एटवेल संग हुआ ब्रेकअप, इन हसीनाओं के साथ रह चुका है अफेयर
टॉम क्रूज और उनकी मिशन इम्पॉसिबल 7 की को-स्टार हेले एटवेल के ब्रेकअप की खबरें चर्चा में हैं। हेले एटवेल से पहले भी एक से बढ़कर एक हसीनाओं के साथ टॉम क्रूज का अफेयर रह चुका है।
वॉशिंगटन, 17 जून: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज इन दिनों अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, खबरें आ रहीं हैं कि एक्टर और उनकी 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की को-स्टार हेले एटवेल का ब्रेकअप हो गया है। साल 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रहे टॉम और हेले ने शांति से अलग होने का फैसला लिया है। हेले पहली लड़की नहीं हैं, जो टॉम की जिंदगी में आई हों, इससे पहले भी एक से बढ़कर एक हसीनाओं के साथ टॉम क्रूज का अफेयर रह चुका है।

मेलिसा गिलबर्ट
मेलिसा गिलबर्ट और टॉम क्रूज एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। न्यूज 18 की खबरों के मुताबिक मेलिसा ने एक बार बताया था कि जब टॉम बतौर एक्टर संघर्ष कर रहे थे तो उन्होंने टॉम को डेट किया था।

रेबेका डी मोर्ने
फिल्म रिस्की बिजनेस में एक साथ एक्टिंग करने के बाद टॉम और रेबेका के बीच नजदीकियां बढ़ गईं, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों का रिलेशनशिप तकरीबन ढाई साल चला था।

चेर
चेर ने एक बार बताया था कि उन्होंने भी टॉम क्रूज को डेट किया था।

निकोल किडमैन
निकोल किडमैन टॉम क्रूज की दूसरी पत्नी थीं। साल 2001 में दोनों का तलाक हो गया था।

पेनेलोप क्रूज
टॉम क्रूज और पेनेलोप क्रूज ने 3 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों अलग हो गए। आज भी टॉम और पेनेलोप अच्छे दोस्त बने हुए हैं।

केटी होम्स
टॉम क्रूज की तीसरी पत्नी केटी होम्स थीं। जानकारी के मुताबिक टॉम का सबसे खराब रिश्ता अपनी तीसरी पत्नी के साथ ही था। साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया।

हेले एटवेल
टॉम और हेले के ब्रेकअप की खबरों ने सबके हैरान कर दिया था। दोनों साथ में काफी अच्छा समय बिता रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications