TMKOC: जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर लगाया एक और बड़ा आरोप, कहा- गवाह को प्रभावित कर रहे हैं

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का विवाद थमने का नम ही नहीं ले रहा है। इस शो के कई किरदार पहले ही इस सीरियल को अलविदा कह चुके हैं और उन लोगों ने इसे छोड़ने की वजह इसके प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी को बताया है। शो के कई किरदार इसके प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर कई तरह के आरोप लगा चुके हैं। कई एक्टरों ने बताया है कि प्रोड्यूसर सही समय पर सैलरी नहीं देते थे, छुट्टी देने के नाम पर भी बरा बर्ताव किया जाताथ और यहां तक कि कई महिला किरदारों ने तो असित मोदी पर यौन शोषण तक का आरोप लगाया है।

शो में मिसेज रोशन सिंह सोढी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने तो कुछ समय पहले शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर यौन शोषण और टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद से शो के मेकर्स सोशल मीडिया पर छा गए थे। जेनिफर ने कहा था कि उनके पास सबूत और गवाह दोनों हैं लेकिन एक ताजा बयान में उनका कहना है कि असित मोदी उनके गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

tmkoc jennifer mistry

जेनिफर ने कहा- असित मोदी गवाह को प्रभावित कर रहे हैं
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया- यौन शोषण और दुर्व्यवहार मामले में गुरुचरण सिंह सोढ़ी एक गवाह हैं। असित कुमार मोदी ने गुरुचरण के साढ़े 3 साल का बकाया का भुगतान तब किया जब मैंने इस मामले में गुरुचरण को अपना गवाह बनाया। जेनिफर ने आगे कहा कि असित ने गुरुचरण को अपनी साइड करने की कोशिश की है। आपको बता दें कि जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो को छोड़ने के बाद इसके प्रोड्यूसर असित मोदी पर सवाल उठाए थे और कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे।

जेनिफर के मामले में गुरुचरण सोढ़ी थे गवाह
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने इंटरव्यू में आगे कहा- मेरे मामले में गुरुचरण भी एक अहम गवाह हैं। मुझे गत 9 जून 2023 को अचानक ही गुरुचरण सोढ़ी का फोन आया था। उन्होंने मुझसे मिलने के लिए कहा। दरअसल गुरुचरण ने सिंगापुर में मुझे बचाया था जब असित कुमार मोदी ने मेरे साथ छेड़खानी करने की कोशिश की थी। वह हमारे बीच आकर खड़े हो गए थे और असित मोदी को मुझे छूने से रोका था। मैंने गुरुचरण को पहले से ही असित मोदी के व्यवहार के बारे में बताया हुआ था।

जेनिफर ने कहा- शो के मेकर्स ने गुरुचरण का बकाया चुकाया
जेनिफर मिस्त्री ने आगे कहा- गुरुचरण मेरे बारे में सारी बातें जानते हैं। गत मई 2023 में, गुरुचरण ने खुद मुझे फोन किया था और मुझे आश्वासन दिया था कि वह अदालत में मेरे लिए गवाही जरूर देंगे। उन्होंने मुझे साफ कहा था कि वह मेरे सपोर्ट में अदालत में खड़े होंगे। लेकिन गत 9 जून 2023 को गुरुचरण ने फोन कर मुझे मिलने के लिए बुलाया। मैं जब उनके ऑफिस पहुंची तो उन्होंने मुझे बताया कि शो के मेकर्स ने उनके बकाये का भुगतान कर दिया है जो पिछले साढ़े तीन साल से पेंडिंग था।

गुरुचरण कोर्ट में मेरे पक्ष में नहीं बोलेंगे
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने आगे बताया- गुरुचरण ने मुझसे कहा कि शो के मेकर्स ने उनके सभी बकाए का भुगतान कर दिया गया है। ऐसे में वह कोर्ट में मेरे पक्ष में नहीं बोलेंगे। मैंने उन्हें कुछ नहीं बताया, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि वह असित मोदी और मेरे बीच तटस्थ व्यक्ति हो सकते हैं जो दोनों को साथ बैठाकर बातचीत करवा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+