TMKOC: बबीता जी के बाद अब बिकनी लुक में इंटरनेट पर छाईं निधि भानुशाली, अंडरवाटर VIDEO वायरल

नई दिल्ली, 15 सितंबर: पिछले एक दशक से "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" शो दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। इसके एक्टर सीरियल के साथ ही निजी जीवन को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के बीच अफेयर की खबरें सामने आई थीं। जिसके बाद दोनों को खूब ट्रोल किया गया। हालांकि दोनों उससे काफी दुखी नजर आए, तो वहीं अब शो में सोनू का किरदार निभा चुकीं निधि भानुशाली इंटरनेट पर छाई हुई हैं। (वीडियो-नीचे)

पानी के अंदर की मस्ती

पानी के अंदर की मस्ती

निधि का एक बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी छुट्टियां एंजॉय करती नजर आ रहीं। इसके अलावा उनका बिकिनी अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। करीब चार मिनट के इस वीडियो में निधि ने अंडरवाटर मस्ती की। जिससे साफ होता है कि वो असल जिंदगी में भी काफी एडवेंचरस हैं। उनके साथ वीडियो में कुछ दोस्त भी नजर आए।

एक्टिंग से ब्रेक

एक्टिंग से ब्रेक

वैसे अभी निधि ने एक्टिंग से ब्रेक ले रखा है। उनको ट्रैवेलिंग का काफी ज्यादा शौक है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर अक्सर उनके एंडवेंचरस वीडियो देखने को मिल जाते हैं। वैसे अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो कुछ महीने पहले का बताया जा रहा है। हाल ही में वो कश्मीर घूमने गई थीं, वहां पर भी उन्होंने जमकर फोटोशूट करवाया। इसके अलावा वो अपनी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

क्या है राज-मुनमुन का मामला?

क्या है राज-मुनमुन का मामला?

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनके उम्र में 9 साल का अंतर है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहुत से मीम्स बने, जिस पर नाराज होकर राज ने कहा कि मेरे बारे में जो कोई भी लिख रहा है, उन पर मैं कहना चाहता हूं कि आपके द्वारा मेरे बारे में बनाई गई 'मनगढ़ंत' झूठी कहानियों से मेरी लाइफ पर कितना बुरा असर पड़ सकता है, जरा उसके बारे में सोचिए। ये सब बिना मेरी अनुमति के हो रहा है। जितने भी क्रिएटिव लोग हैं, प्लीज अपनी एनर्जी किसी और जगह लगाएं। ये आपके लिए ही अच्छा रहेगा।

बबीता जी ने कही ये बात

वहीं दूसरी ओर दो दिन पहले मुनमुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि आगे बढ़ते हैं... पॉजिटिविटी चीजों की ओर... जियो और जीने दो.. प्यार, शांति और स्वास्थ्य सभी के लिए.. जय श्री राम.... गणपति बप्पा मोरिया... जय माता दी।' इससे पहले अफेयर की खबरों पर मुनमुन दत्ता ने लिखा था, 'आप लोगों को काल्पनिक खबरें लगाने का अधिकार किसने दिया है। आप लोग किसी के भी बारे में बिना उनकी अनुमति के खबरें कैसे लिख सकते हैं। आप लोगों के कारण जो मानसिक वेदना होती है, इसका दोषी कौन है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+