'बबीता जी' और 'टप्पू' के बीच कुछ तो है, फैंस ने अपनी आंखों से देखा पूरा माजरा
मुंबई, 09 अगस्त: छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दर्शकों की लिस्ट काफी लंबी है। शो को टीवी पर काफी लंबा वक्त भी हो गया है, साथ ही इसकी टीआरपी भी जबरदस्त हैं। हालांकि शो को लेकर पर्दे के पीछे से कुछ ना कुछ गॉसिप मीडिया में आती रहती है, लेकिन इस बार कुछ ऐसा आया, जिसको 'तारक मेहता' के अपनी आंखों से देखा हैं, जी हां.. अब फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि शो की 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता और राज अनादकट उर्फ टप्पू के बीच कुछ तो जरूर पक रहा है।

दोस्ती या फिर उससे बढ़कर कुछ!
वैसे तो फैंस को पता है कि बबीता जी और टप्पू में काफी अच्छी दोस्ती है, लेकिन हाल ही में किया गया मुनमुन दत्ता का कमेंट और उस पर राज अनदकत का रिप्लाई ने लोगों की दिसचस्पी को बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच दोस्ती के नहीं बल्कि दोस्ती से ज्यादा ही करीब वाला रिलेशन हैं। आखिर क्या ऐसा हुआ जिसके बाद दोनों की लव गॉसिप की चर्चाएं तेज हो गई तो जानिए..

दोनों के बीच कुछ तो है!
दरअसल, मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की दोस्ती जग जाहिर हैं। फैंस भी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। सोशल मीडिया उनकी दोस्ती का एक गवाह है, क्योंकि दोनों को अक्सर एक-दूसरे के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते देखा जाता है। लेकिन इस बार राज के पोस्ट पर कमेंट करने के बाद उनका जो रिप्लाई आया है, उसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि मुनमुन और राज के बीच सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि उससे कुछ ज्यादा हैं।

टप्पू के हुए 1 मिलियन सब्सक्राइबर
बता दें कि 'तारक मेहता' के टप्पू शो के अलावा यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव है और रोजाना कुछ ना कुछ नया अपलोड करते हैं। जिसके बाद उनके फैंस ने उनका यहां भी बहुत पसंद किया है। हाल ही में राज को गोल्डन बटन से मिला है। गोल्ड प्लेटेड ब्रास बटन उन YouTubers को दिया जाता है, जो 10 लाख सब्सक्राइबर्स तक पहुंच जाते हैं या उससे आगे निकल जाते हैं। ऐसे में इसकी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें हाथ में गोल्ड बटन देखा जा सकता है।

छोटी सी चैट ने फैंस का ध्यान खींचा
अपनी वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि आखिरकार सोना यहां है, आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद, मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इस पोस्ट पर मुनमुन ने कमेंट में लिखा, बधाई...इसके साथ उन्होंने फायर और स्माइल इमोजी भी बनाया है, जिसका रिप्लाई करते हुए राज ने थैंक यू लिखा मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ दिल का इमोजी बनाया। दोनों की एक छोटी सी चैट ने फैंस का ध्यान खींचा। हालांकि दोनों एक्टर्स में से किसी ने भी डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब ये तो वक्त ही बताएगा कि क्या ये दोनों सच में 'सिर्फ दोस्त' हैं।












Click it and Unblock the Notifications