TMKOC: 'असित मोदी ने जानवरों की तरह ट्रीट किया', मोनिका भदौरिया ने मेकर्स के खिलाफ कही ऐसी बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मोनिका भदौरिया ने कहा है कि इस शो के सेट पर काम करने का माहौल बिल्कुल नरक जैसा था। वहां कलाकारों के साथ कुत्ते की तरह ट्रीट क‍िया जाता है।

asit modi

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इन दिनों टीवी का फेमस सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा सुर्खियों में छाया हुआ है। इस सीरियल के साथ साथ इसके प्रोड्यूसर असित मोदी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही शो में 'मिसेज सोढ़ी' का किरदार निभा रहीं टीवी एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने असित मोदी सहित अन्य दो अन्य लोगों पर उनके साथ बुरा बर्ताव करने और मौखिक रूप से उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। इसी कड़ी में अब मोनिया भदौरिया ने भी असित मोदी के बारे में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि शो के सेट पर उनके साथ भी टॉर्चर होता था।

मोनिका भदौरिया ने कहा- कुत्ते की तरह ट्रीट करते हैं
सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ इस समय शो के कई किरदारों ने मोर्चा खोल रखा है। पहले जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने असित मोदी पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया था, वहीं अब मोनिका भदौरिया ने बताया है कि उन्होंने शो के सेट पर किस तरह का टॉर्चर झेला है। मोनिका भदौरिया ने अपने हालिया इंटरव्‍यू में कहा है कि इस शो के सेट पर काम करने का माहौल बिल्कुल नरक जैसा था। इतना ही नहीं, उन्‍होंने साफ तौर पर ये भी कहा है कि वहां कलाकारों के साथ कुत्ते की तरह ट्रीट क‍िया जाता है।

'मैंने पैसों को लेकर मेकर्स के साथ लड़ाई लड़ी'
मोनिका भदौरिया सीरियल 'तारक मेहता' में बावरी का रोल निभा रही थीं। हालांकि उन्होंने साल 2019 में ही इस शो को अलविदा कह दिया था। मोनिका भदौरिया ने अपने नए इंटरव्यू में दावा किया है कि शो के मेकर्स ने उन्हें अभी तक तीन महीनों के बकाया पैसे नहीं दिए हैं। उन्होंने बताया कि मेकर्स पर उनके अभी 5 लाख रुपये बकाया हैं। मोनिका भदौरिया ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा है- मैंने पैसों को लेकर मेकर्स के साथ एक साल तक लड़ाई की थी। उन्होंने हर आर्टिस्ट का पैसा रोक कर रखा है। इन लोगों ने सिर्फ टॉर्चर करने के लिए पैसे रोक रखे हैं। हालांकि उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है।'

'सेट पर नरक जैसा होता है बर्ताव'
मोनिका भदौरिया ने बताया- शो के सेट पर एकदम 'नरक' जैसा दिन बीतता था। मेरी मां का कैंसर का इलाज चल रहा था, लेकिन मेकर्स मुझे बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करते थे। उन्होंने कहा- मेरी रात मां के साथ अस्पताल में गुजरती थी और वह लोग मुझे एकदम सुबह शूट के लिए बुला लेते थे। मैंने उन लोगों से कई बार कहा था कि मैं इस वक्त आने की हालत में नहीं हूं, तब भी वो मुझे शूट पर आने के लिए मजबूर करते थे। हालांकि शूट कई बार बहुत देर से ही शुरू होता था लेकिन वो लोग मुझे बहुत जल्दी बुला लेते थे।

'मां के निधन के बाद टीम ने सुनाई थी खरी-खोटी'
मोनिका भदौरिया ने बताया- जब मेरी मां का निधन हुआ तो प्रोड्यूसर असित मोदी ने मुझे एक फोन तक नहीं किया था। मैं सदमे में थी, लेकिन उन्होंने मेरी मां की मौत के सात दिन बाद ही मुझे फोन किया और मुझसे सेट पर रिपोर्ट करने के लिए कहा था। जब मैंने कहा कि मेरी अभी हालत ठीक नहीं है, तो उनकी टीम ने मुझसे कहा- हम आपको पैसा दे रहे हैं, हम जब चाहें आप को खड़ा होना पड़ेगा। आप की मम्मी एडमिट हो या कोई और।

'कॉल टाइम से एक घंटा पहले सेट पर बुला लेते थे'
मोनिका ने आगे बताया- मैं सेट पर गई क्योंकि मेरे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था। मैं सेट पर पहुंचकर रोज रोती थी। ऊपर से उनका टॉर्चर और बदसलूकी भी सहनी पड़ती थी। वो मुझे कॉल टाइम से एक घंटा पहले सेट पर बुला लेते थे। असित मोदी अपने आपको भगवान समझते हैं। मोनिका ने बताया कि असित मोदी ने उनसे एक कॉन्ट्रैक्ट भी साइन करवाया था कि वह मीडिया में उनके खिलाफ कुछ गलत नहीं बोलेंगी।

'नट्टू काका' को भी अब्यूज किया था
मोनिका भदौरिया ने बताया कि जब उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' साइन किया था, तब उन्हें 30 हजार रुपये प्रति महीना मिलते थे। उन्होंने कहा था कि 6 महीने बाद सैलरी बढ़ा देंगे लेकिन उन्होंने कभी पैसे नहीं बढ़ाए। मोनिका भदौरिया ने कहा- वो पैसे की बेइमानी करते हैं। सच में वो कुत्ते की तरह ही ट्रीट करते हैं। उन्होंने मेरे साथ बहुत गंदा बर्ताव किया है। उन्होंने तो नट्टू काका को भी अब्यूज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+