Titanic के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, वैलेंटाइन डे पर मिलेगा तोहफा
रोज और जैक की लव स्टोरी टाइटैनिक का फिल्ममेकर्स रीमास्टर्ड संस्करण को लॉन्च करने वाले हैं। जिसका फैंस लंबे से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
मुंबई, 23 जून: रोज और जैक की सदाबाहर प्रेम कहानी का हर कोई फैन है। दोनों की प्रेम कहानी ने फैंस के दिलों को पिघला दिया। अब टाइटैनिक के इन्हीं फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जी हां मेकर्स अगले साल टाइटैनिक की 25वीं वर्षगांठ पर रोज़ और जैक की सदाबहार प्रेम कहानी के रीमास्टर्ड संस्करण को लॉन्च करने वाले हैं।

टाइटैनिक का रिमास्टर्ड वर्जन
जानकारी के अनुसार, ऑस्कर विजेता जेम्स कैमरून 'टाइटैनिक' की 25वीं सालगिरह को और यादगार बनाने के लिए इसका रीमास्टर्ड वर्जन रिलीज कर रहे हैं। जो कि, 3डी 4के एचडीआर और हाईफ्रेम रेट पर रहेगा। इस फिल्म को डिज्नी के बैनर तले 10 फरवरी 2023 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया जाएगा।
टाइटैनिक की कहानी
टाइटैनिक महज एक फिल्म नहीं बल्कि जैक और रोज की प्यार की एक ऐसी कहानी है जिसे फैंस आज भी पसंद करते हैं। बता दें कि, 'टाइटैनिक' दो दशक पहले 1997 में रिलीज़ हुई थी और इसमें दो प्रेमियों की दिल दहला देने वाली कहानी दिखाई गई थी। ये कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। साल 1912 में इंगलैंड से न्यूयॉर्क के लिए टाइटैनिक जहाज रवाना हुआ था। ये यात्रा 4 दिन की थी। इस जहाज में 2224 लोग सवार थे। लेकिन, यात्रा के दौरान जहाज बर्फीली चट्टान से टकरा गया। जिसके बाद 1500 से अधिक लोगों की मृत्यू हो गई।












Click it and Unblock the Notifications