Tiku Weds Sheru Trailer: 'टीकू वेड्स शेरू' का ट्रेलर हुआ रिलीज, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को मिला धोखा और फिर.....

Tiku Weds Sheru Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म आगामी 23 जून 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के डायरेक्टर साईं कबीर श्रीवास्तव हैं। वहीं इस फिल्म से अवनीत कौर बॉलीवुड में बतौर हीरोइन एंट्री करेंगी। आपको बता दें कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका फिल्म्स' प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है।

'टीकू वेड्स शेरू' का ट्रेलर रिलीज
'टीकू वेड्स शेरू' के 2 मिनट 26 सेकंड के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्मी दुनिया के कलाकार का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन और उनकी हीरोइन अवनीत कौर, दोनों ही सनकी और रोमांटिक किरदार में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म मुंबई जाने का सपना देखने वाली टीकू (अवनीत कौर) और स्टार बनने के लिए स्ट्रगल कर रहे जूनियर आर्टिस्ट शेरू (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) की कहानी है।

tiku weds sheru

एक्टर्स के लाइफ के उतार-चढ़ाव
फिल्म के ट्रेलर में इन दोनों की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है, जहां वह एक-दूसरे से जुड़े हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि टीकू केवल इसलिए शेरू से रिश्ता जोड़ने को तैयार हो जाती है ताकि उसे मुंबई जाने का मौका मिल सके और वह अपने सपने पूरे कर सके लेकिन बाद में दोनों की कहानी बदल जाती है। देखें ट्रेलर-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- ये एक अनोखी प्रेम कहानी है
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर ईटाइम्स से कहा- फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' एक कॉमेडी-ड्रामा है जो रियल लाइफ के स्ट्रगल को दर्शाता है। ये एक अनोखी प्रेम कहानी है, जिसमें टीकू और शेरू बहुत ही अलग व्यक्तित्व के इंसान हैं, लेकिन उन दोनों का सपना एक ही है। फिल्म में दिखाया गया है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफलता प्राप्त करने के सपने देखने वालों के सामने कई चुनौतियां आती हैं जिसका डटकर सामना करता पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+