खौलते तेल में हाथ डालकर चिकन फ्राई करते शख्स से टाइगर श्रॉफ भी हुए इंप्रेस, बोले- मौज कर दी आयरनमैन
खौलते तेल की कढ़ाई में नंगे हाथ डालकर फ्राइड चिकन निकालते शख्स का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। टाइगर श्रॉफ ने खुद इस शख्स की तारीफ की है।
मुंबई, 13 नवंबर। खौलते तेल की कढ़ाई में नंगे हाथ डालकर फ्राइड चिकन निकालते शख्स का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो अपने आप में इसलिए हैरान करने वाला है क्योंकि जहां एक तरफ यदि हमारे शरीर पर गर्म तेल की एक बूंद भी पड़ जाए तो हालत खराब हो जाती है, लेकिन यह शख्स तो पूरा हाथ खौलते तेल की कढ़ाई में डाले दे रहा है। इन महाशय के करतब ने आमजन तो क्या खास लोग भी हैरान हो रहे हैं। सिनेस्टार टाइगर श्रॉफ को जब इनकी खूबी का पता चला तो उनसे इनकी तारीफ किए बिना नहीं रहा गया और उन्होंने इस शख्स को भारत का आइरनमैन कह डाला। टाइगर ने ट्विटर पर शख्स की वीडियो पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'मौज कर दी इंडिया के आयरनमैन!!! वास्तव में, कौन है यह शख्स??'

देखने लायक है चिकन दुकानदार की कलाकारी
दरअसल टाइगर ने इस शख्स की तारीफ यूं ही नहीं की है। यह शख्स वाकई में तारीफ के काबिल है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अधेड़ व्यक्ति एक स्टॉल पर गर्म तेल में अपने दोनों हाथ डालकर तला हुआ चिकन बाहर निकाल रहा है और वह बड़ी ही आसानी से इस खौलते तेल में अपने हाथ डाल देता है। इस वीडियो के देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं, जहां कोई इसे खतरनाक स्टंट बता रहा है तो कोई इसे एक स्टंटबाज वेंडर बता रहा है।

खूब धड़ल्ले से बिक रहा चिकन
इस दुकानदार ने बताया कि उसकी इसी खूबी के कारण ग्राहक उनकी दुकान की ओर खिंचे चले आते हैं और उनकी अच्छी खासी बिक्री भी हो जाती है। जहां पब्लिक के लिए यह स्टंट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, वहीं दुकानदार के लिए कमाई का जरिया।

जमकर शेयर हो रहा वीडियो
इस वीडियो को फूड ब्लॉगिंग पेज 'nonvegfoodie' द्वारा अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी आ रहे हैं। कुछ लोग उसकी इस कला को फिंगर फ्राई कह रहे हैं, वहीं कई लोग इस व्यक्ति को रियल टाइम आयरन मैन कह रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 55,000 लाइक्स आ चुके हैं, जबकि इस वीडियो को 1.8 मिलियन बार देखा जा चुका है।
Moj kardi India ke IronMan !!! Seriously, who is this guy ?? pic.twitter.com/Wdzkxvskla
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) November 12, 2021












Click it and Unblock the Notifications