Tiger 3 Trailer: अपनी पहचान को लेकर मिशन पर निकला 'टाइगर', सलमान खान की 'टाइगर 3' का दमदार ट्रेलर रिलीज
Tiger 3 Trailer Out: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। आज वो इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म 'टाइगर 3' का ट्रेलर आज यानी 16 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजे रिलीज कर दिया गया है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। सलमान खान के एकशन सीन्स को देखकर लोग इसे अभी से ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विलेन का रोल निभा रहे इमरान हाशमी ने भी अपने जबरदस्त स्टंट्स से सभी को चौंका दिया है।
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का घांसू ट्रेलर रिलीज
'जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं'- फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान का ये डायलॉग अभी से ही लोगों की जुबां पर चढ़ चुका है। फिल्म में मौजूद एकशन सीन्स को देखकर ये साफ कहा जा रहा है कि ये मूवी बड़े पर्दे पर तबाही मचा देगी। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस फिल्म के ट्रेलर और सलमान खान के एक्शन्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

'टाइगर 3' के डायरेक्टर हैं मनीष शर्मा
सलमान खान की इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं। इसे आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान खान, कैटरीना और इमरान हाशमी नजर आ रहे है। ये मूवी 'एक था टाइगर' (2012) और 'टाइगर जिंदा है' (2017) की सीक्वल फिल्म है।
फिल्म में टाइगर को भारत का दुश्मन बताया जा रहा है
फिल्म 'टाइगर 3' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि देश की रक्षा करने वाले एक्स रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर एक बार फिर मिशन पर निकले हैं, लेकिन ये मिशन उनकी पहचान को लेकर है। रॉ एजेंट अविनाश ने अपने देश भारत की हिफाजत करने में अपनी जिंदगी के 20 साल दे दिए, उसे अब गद्दार और दुश्मन साबित कर दिया गया है। आखिर भारत ने अपने रॉ एजेंट के लिए ऐसा क्यों किया और क्या अविनाश को उसकी खोई हुई पहचान वापस मिल सकेगी, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चल पाएगा।
14 नवंबर को रिलीज होगी ये फिल्म
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' आगामी 14 नवंबर 2023 यानी दिवाली के पावन अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने आईएसआई एजेंट जोया का रोल निभाया है। साथ ही में वह टाइगर की पत्नी भी हैं। वहीं इस फिल्म में इमरान हाशमी नेगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रेवती, रिद्धि डोगरा, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा और रणवीर शौरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। साथ ही फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो रोल भी है।












Click it and Unblock the Notifications