यूं ही लैविश नहीं बन गया शाहरुख खान का घर 'मन्नत ', टूटे-फूटे घर को महल बनाने में गौरी का था बड़ा हाथ
शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' देश के सबसे आलीशान, लग्जरी और महंगे घरों की लिस्ट में आता है। मगर क्या आप जानते हैं कि हमेशा से मन्नत इतना लैविश नहीं था। बल्कि जब एक्टर ने इसे खरीदा था तो ये काफी टूटा-फूटा सा था। मगर पैसे की कमी के चलते एक्टर इसे अच्छी तरह रिनोवेट नहीं करवा सके थे। अब हाल ही में एक्टर ने इस मसले पर काफी कुछ कहा है।
हाल ही में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने मुंबई के ताज में अपनी बक माई लाइफ इन डिजाइन लॉन्च की। इस दौरान शाहरुख बीवी को सपोर्ट करते दिखे। इसी इवेंट में एक्टर ने अपने घर मन्नत के बारे में कुछ ऐसी बातें बताईं, जो काफी हैरानी भरी थी। एक्टर ने बताया कि कैसे मन्नत को कपल ने इतना लैविश बनाया। शाहरुख ने इस बात का पूरा क्रेडिट अपनी बीवी को दिया और बताया कि कैसे उन्होंने इतना बड़ा टास्क संभाल लिया।

किंग खान बताते हैं कि जब हमने मन्नत को खरीदा तो ये काफी टूटा फूटा था। हमारे पास तब ज्यादा पैसे नहीं थे तो फिर बाद में हमने इसे रीनोवेट करने का फैसला लिया। वो इंटीरियर डिजाइनर से मिले। उसने जो लंच परोसा वो मेरी महीने की सैलरी से ज्यादा था। इसके बाद हमें समझ आ गया था कि ये ज्यादा पैसा लेने वाला है। इसके बाद गौरी ने अपना आर्टिस्टिक टैलेंट दिखाया।
शाहरुख ने बताया कि थोड़ा-थोड़ा पैसा जोड़ने के बाद उन्होंने मन्नत को शानदार लैविश लुक दिया। आज मन्नत की गिनती मुंबई के सबसे महंगे और आलीशान घरों में होती है। बता दें कि शाहरुख खान का मन्नत 27,000 स्क्वैयर फीट में बना हुआ है। इसकी कीमत आज के समय में 200 करोड़ रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications