आर्यन को जमानत मिलने से रवीना टंडन खुश, कहा- अब शाहरुख के परिवार की दिवाली हैप्पी रहेगी

मुंबई, अक्टूबर 29। ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद ना सिर्फ उनके परिवार में खुशी का माहौल है बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई सेलेब्रिटियों ने अपनी खुशी जाहिर की है। ऐसे में शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं रवीना टंडन ने भी इंस्टाग्राम के जरिए अपनी खुशी आर्यन और उनके पिता शाहरुख तक पहुंचाई है। आपको बता दें कि आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से गुरुवार को जमानत मिल गई थी। आर्यन के अलावा अन्य आरोपियों को भी जमानत दे दी गई थी।

क्या कहा रवीना टंडन ने?

क्या कहा रवीना टंडन ने?

आर्यन की जमानत पर रवीना टंडन ने कहा है, "ऐसे वक्त में एक अभिभावक के रूप में मैं पूरी रात अपनी नींद हराम कर सकती हूं, वहीं एक दोस्त के रूप में मैं कामना करती हूं कि इस वक्त आपको पॉजिटिविटी और पूरी स्ट्रेंथ मिले, आपके लिए सबकुछ अच्छा रहे, मैं कामना करती हूं कि आप सभी के लिए ये दिवाली खुशियों से भरपूर रहे, क्योंकि ये दुनिया सिर्फ प्यार और शांति चाहती है।" बता दें कि रवीना टंडन ने गुरुवार को ही अपना 46वां जन्मदिन मनाया है।

रवीना ने आर्यन की गिरफ्तारी पर भी जताई थी नाराजगी

रवीना ने आर्यन की गिरफ्तारी पर भी जताई थी नाराजगी

आपको बता दें कि रवीना टंडन ने इससे पहले आर्यन की गिरफ्तारी पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। उन्होंने आर्यन की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम पर 'शर्मनाक राजनीति' करने का आरोप लगाया था। रवीना ने आर्यन की गिरफ्तारी पर ट्वीट करते हुए कहा था, '' शर्मनाक राजनीति की जा रही है..... वह एक युवा जिंदगी और उसके भविष्य के साथ खेल रहे हैं। हृदयविदारक।'' हालांकि इस ट्वीट में रवीना ने आर्यन या शाहरुख के नाम का जिक्र नहीं किया था।

शाहरुख के पास आए आए इन हस्तियों के फोन

शाहरुख के पास आए आए इन हस्तियों के फोन

आपको बता दें कि गुरुवार शाम को बॉम्बे हाईकोर्ट से जैसे ही आर्यन को जमानत मिली तो इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने इसपर खुशी जाहिर की। शाहरुख के करीबियों ने सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख को बधाई दी। इसके अलावा आर्यन को जमानत मिलने के बाद शाहरुख के पास सलमान खान, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार के भी फोन आए। वहीं गौरी को फोन पर उनके दोस्तों महीप कपूर और सीमा खान को रोते हुए सुना गया, जो हर दिन उनके साथ रहते थे।

ये भी पढ़ें: आर्यन को बेल मिलने के बाद पूजा ददलानी ने लिखा खास मैसेज, बोलीं-सत्य की जीत होती है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+