आर्यन को बेल मिलने के बाद पूजा ददलानी ने लिखा खास मैसेज, बोलीं-सत्य की जीत होती है
मुंबई, 28 अक्टूबर: बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को जमानत दे दी। आर्यन को जमानत मिलने के बाद बॉलीवुड के कई एक्टर ने प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने आर्यन की जमानत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस कठिन समय में आर्यन का साथ देने के लिए सभी के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इसके अलावा शाहरुख खान की इस मामले के बाद मुस्कराते हुए तस्वीर भी सामने आई है।
Recommended Video
पूजा ने लिखा ये खास मैसेज
आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद पूजा ददलानी ने लिखा कि, एक ईश्वर है... आपके प्यार और प्रार्थना के लिए आप सभी का धन्यवाद। सत्य की जीत होती है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले में अरबाज मर्चेंट और मुनमुम धमेचा को भी जमानत दे दी। " दूसरी ओर, आर्यन के चचेरे भाई अर्जुन और आलिया छिबा ने भी अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। जहां अर्जुन ने आर्यन के साथ हाथ जोड़कर इमोटिकॉन के साथ एक तस्वीर साझा की, वहीं आलिया ने आर्यन के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की।
अहान पांडे ने आर्यन के साथ थ्रोबैक तस्वीरें भी साझा कीं
अहान पांडे ने अपनी खुशी का इजहार करने के लिए आर्यन के साथ थ्रोबैक तस्वीरें भी साझा कीं। आर्यन खान को ड्रग केस में जमानत मिलने के बाद फिल्म स्टार शाहरुख खान की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में शाहरुख खान अपनी लीगल टीम के साथ हैं। शाहरुख खान, आर्यन के गिरफ्तार होने के बाद से ही मीडिया से लगातार दूरी बनाए हुए हैं। उधर आर्यन खान को जमानत मिलते ही उनके घर 'मन्नत' के बाहर फैंस जश्न मनाते दिखे।
Photo: आर्यन खान की बेल के बाद शाहरुख खान के चेहरे पर लौटी हंसी, फैंस ने 'मन्नत' के सामने मनाया जश्न
फैंस ने मनाया जश्न
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही फैंस बीते 26 दिनों उनकी रिहाई को लेकर लगातार सड़कों पर और सोशल मीडिया पर अपना सपोर्ट दिखा रहे थे। हालांकि, गुरुवार को आर्यन की रिहाई नहीं हुई है। इसका कारण यही है कि कोर्ट से अभी ऑर्डर की कॉपी नहीं है। बहुत संभव है कि ऑर्डर कॉपी आने के बाद शुक्रवार को या फिर शनिवार को आर्यन की रिहाई हो।