स्टेज पर अनुपम खेर की मां के साथ होने वाली थी ये बड़ी घटना, काजोल ने ऐसे बचाया, वीडियो हुआ वायरल
Anupam Kher and Kajol: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अनुपम खेर जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में नजर आने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस शुभांगी हैं। वहीं गत 28 अप्रैल 2025 (सोमवार) को एक प्रेस इवेंट में एक्ट्रेस शुभांगी को लोगों को इंट्रोड्यूस करवाया गया।
मां दुलारी को लेकर इवेंट में पहुंचे अनुपम खेर
इस इवेंट में अनुपम खेर और काजोल के साथ एक्टर की मां दुलारी खेर भी मौजूद थीं। वहीं इस इवेंट से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर की मां दुलारी खेर स्टेज पर गिरने से बाल बाल बची हैं।

स्टेज पर अपना संतुलन खो बैठी थीं दुलारी खेर
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर की मां दुलारी खेर स्टेज पर अपना संतुलन खो बैठी थीं। हालांकि, काजोल ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें गिरने से बचा लिया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में काजोल, अनुपम खेर, उनकी मां दुलारी खेर और नई एक्ट्रेस शुभांगी पैपराजी को जमकर पोज दे रहे थे।
काजोल ने थामा अनुपम खेर की मां का हाथ
तभी अचानक, दुलारी खेर अपना संतुलन खो देती हैं और वो गिरने ही वाली थीं कि काजोल उनका हाथ थाम लेती हैं और उन्हें तुरंत खड़े होने में मदद करती हैं। इसके बाद अनुपम खेर एक्ट्रेस काजोल को धन्यवाद कहते हैं और प्यार से उन्हें आशीर्वाद देते हैं।
दुलारी खेर का वीडियो हो रहा है वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल हंसते हुए कहती हैं- और मैं आधी गिर भी गई। जिस पर अनुपम खेर कहते हैं- इसका मतलब है कि इससे फिल्म की किस्मत और चमकेगी। आपको बता दें कि अनुपम खेर और काजोल ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है जिनमें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है' और 'हम आपके दिल में रहते हैं' जैसी फिल्में शामिल हैं।
कैसे हुई फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की शुरुआत?
-फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' अनुपम खेर की फिल्म है। करीब 23 साल बाद अनुपम खेर इस फिल्म के निर्देशक के रूप में नजर आएंगे। वहीं अनुपम खेर ने एएनआई से बात करते हुए कहा- जब मैंने फिल्म 'ओम जय जगदीश' का निर्देशन किया था, तो वो मेरी कहानी नहीं थी। फिर भी उस फिल्म को करेन में मजा आया था। मैं एक्साइटेड था कि मैं एक एक्टर था जिसे निर्देशन का मौका मिल रहा था।
-अनुपम खेर ने आगे कहा- मुझे लगा कि मैं पेशे से एक एक्टर हूं। इसलिए, जब मैं एक फिल्म बनाना चाहता हूं, एक कहानी जो मैं बताना चाहता हूं और अपने दिल से महसूस करना चाहता हूं। मुझे ऐसी कहानी खोजने में 23 साल लग गए। मैंने कहानी पर 3-3.5 साल तक काम किया। हमने इसे पिछले साल शूट किया और इस साल हम इसे दुनिया के सामने लाएंगे।
एमएम कीरवानी ने दिया है म्यूजिक
अनुपम खेर स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म में ऑस्कर विनर संगीतकार एमएम कीरवानी ने म्यूजिक दिया है और इसे राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) के सहयोग से बनाया गया है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर अगले महीने कान फिल्म फिस्टिवल के मार्च डू फिल्म सेक्शन में होगा।












Click it and Unblock the Notifications