'सुशांत सिंह राजपूत की तरह मुझे भी मार देंगे...' केआरके ने कही ये बड़ी बात, बोले- सामने आएंगे कई नाम

KRK Viral Tweet: कमाल राशिद खान अपने विवादित बयानबाजी के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। अब केआरके ने ट्वीट कर बताया है कि कोई उन्हें जान से मार डालना चाहता है और जल्द ही वह उसका नाम बताएंगे।

krk

KRK Viral Tweet: एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान जो कि इंडस्ट्री में केआरके के नाम से जाने जाते हैं पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल कुछ वक्त पहले केआरके को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कई तरह के विवादों से घिरे रहने वाले केआरके के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। केआरके अपने कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट्स की वजह से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। वह बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साधते नजर आते हैं। फिल्मों की आलोचना करने के साथ-साथ वह एक्टर्स पर अपनी पर्सनल खुन्नस भी निकालते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्हें मारने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं उन्होंने खुद की सुशांत सिंह राजपूत से तुलना भी की है और बताया है कि वह जल्द सुपारी देने वाले के नाम का खुलासा भी करेंगे।

केआरके ने कहा- कोई मुझे मारना चाहता है

केआरके ने कहा- कोई मुझे मारना चाहता है

कमाल राशिद खान अपने विवादित बयानबाजी के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। अब केआरके ने ट्वीट कर बताया है कि कोई उन्हें जान से मार डालना चाहता है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- तुम सभी तथाकथित सुपर स्टार प्रति फिल्म 125 करोड़ रुपए चार्ज करते हो और फिल्म की आलोचना से डर भी जाते हो। इसलिए तुम मुझे मारना चाहते हो जिससे अपनी घटिया फिल्म को सुपरहिट बना सको।

केआरके का ट्वीट हो रहा है वायरल

केआरके ने आगे लिखा है- मेरे लिए तुम सुपरस्टार नहीं हो। तुम भिखारी हो। ऐसी जिंदगी के लिए आ थू। इसके अलावा केआरके ने दूसरा ट्वीट भी किया है। इसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी लिखा है। केआरके ने दूसरा ट्वीट कर लिखा है- अगर मुझे धमकाया जा रहा है, तो फिर सुशांत सिंह राजपूत को भी धमकाया गया होगा। अगर मुझे मारने की कोशिश की जा रही है, तो फिर शायद सुशांत को भी मारा दिया गया होगा।

'मुझे जेल में मारने की हुई थी कोशिश'

केआरके ने दो और ट्वीट्स किए थे, जिसमें उन्होंने लिखा था- मेरे वकीलों ने एफआईआर रद्द करने के लिए पहले ही बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। एक बार यह हो जाने के बाद मैं प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर दुनिया को बताउंगा कि मेरी सुपारी किसने दी है। इसके अलावा मैं ये भी बताउंगा कि मुझे जेल में मारने की कोशिश किसने की थी। उन्होंने आगे कहा- मुझे मारने के लिए एक अभिनेता, एक राजनेता और एक पुलिस अधिकारी ने साजिश रची है।

मैं किसी से नहीं डरता हूं

केआरके ने कहा- मुझे समीक्षा करने से रोकना अलग बात है लेकिन मुझे मारने की योजना दूसरी बात है। मुझे मारने की प्लानिंग की गई है। दरअसल वो मेरे रिव्यू से डर गए हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं आज जिंदा हूं। जबकि एक पुलिस अधिकारी जो अभी भी मुझे एनकाउंटर की धमकी दे रहा है, उससे मैं अभी भी नहीं डरा।

लोगों ने कमेंट कर कही ऐसी बात

केआरके के इन ट्विट्स को पढ़ने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- लटक जाओ कमाल भाई आप भी फेमस हो जाओगे। वहीं केआरके के ट्वीट पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- तो तू मरजा। तेरे मरजाने से किसी को फर्क नहीं पड़ेगा। तू सुशांत सिंह जैसा अच्छा तो है नहीं। तू तो एकदम घटिया इंसान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+