इन सेलेब्स ने भी बिना कपड़ों के इंटरनेट पर लगाई आग, कई फोटोशूट पर लगाना पड़ा बैन

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से पहले भी ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने बिना कपड़ों के अपना फोटोशूट करवाया है और उन तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगाई है।

मुंबई, 22 जुलाईः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के बिना कपड़ों के फोटोशूट ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। रणवीर सिंह के फैंस उनकी ये तस्वीरें देखकर हैरान हो गए हैं। जहां कुछ लोग रणवीर सिंह के इस बोल्ड स्टेप को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने में भी लगे हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की इन तस्वीरों का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है और मीम्स बनाए जा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि रणवीर सिंह से पहले भी ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने बिना कपड़ों के अपना फोटोशूट करवाया है और उन तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगाई है। इस लिस्ट में कई एक्ट्रेसेस के नाम भी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने स्क्रीन पर बिना कपड़ों के तबाही मचा दी थी।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह

बॉलीवुड के यूनीक फैशन स्टाइलिश एक्टर रणवीर सिंह फिलहाल अपने न्यूड फोटोशूट की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में पेपर मैग्जीन के लिए करवाए गए फोटोशूट में रणवीर सिंह बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर कपूर के इस फोटोशूट का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है और लोग मीम्स भी बना रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह के फैंस उनके बोल्डनेस की तरीफ कर रहे हैं।

विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा

पिछले कुछ समय से साउथ फिल्मों के सुरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि उनकी फिल्म 'लाइगर' के पोस्टर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। दरअसल इस पोस्टर में एक्टर विजय देवरकोंडा बिना कपड़ों के नजर आए थे। फोटो में विजय के पास सिर्फ एक गुलाब के फूलों का गुलदस्ता था। विजय देवरकोंडा का ये पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस पोस्टर के चलते विजय लंबे समय तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे थे।

आमिर खान

आमिर खान

फिल्म 'लाइगर' के लीड हीरो विजय देवरकोंडा से पहले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी अपनी फिल्म 'पीके' के पोस्टर में न्यूड नजर आए थे। फिल्म 'पीके' पोस्टर में आमिर खान सिर्फ एक रेडियो के साथ नेकेड नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि फिल्म 'पीके' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी।

मिलिंद सोमन

मिलिंद सोमन

सुपर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन ने 90 के दशक में ही एक फोटोशूट के लिए अपने सारे कपड़े उतार दिए थे। साल 1995 में मिलिंद सोमन ने एक विज्ञापन के लिए फीमेल मॉडल के लिए साथ नेकेड फोटोशूट करवाया था। वहीं अपने 55वें बर्थडे पर भी मिलिंद ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिस में वह एक बीच पर न्यूड रनिंग करते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के चलते मिलिंद विवादों में भी आ गए थे और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था।

पूजा बेदी

पूजा बेदी

अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वालीं एक्ट्रेस पूजा बेदी भी बिना कपड़ों के फोटोशूट करवा चुकी हैं। पूजा बेदी ने 90 के दशक में कंडोम के एक विज्ञापन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। हालांकि रिलीज के कुछ वक्त बाद ही उस कंडोम के विज्ञापन को भारत में बैन कर दिया गया था। वैसे पूजा बेदी को उस वक्त उनके इस बोल्ड स्टेप के लिए काफी तारीफ सुनने को मिली थी।

शर्लिन चोपड़ा

शर्लिन चोपड़ा

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का नाम अक्सर विवादों में ही रहता था। जानकारी के अनुसार फिल्म कामसूत्र 3डी में शर्लिन के कई टॉपलेस और न्यूड सीन्स शूट किए गए थे। वहीं फिल्म के शूटिंग सेट पर बिना कपड़ों के कॉफी पीते हुए उनकी तस्वीर सुर्खियों में छा गई थी। इसके अलावा शर्लिन प्लेबॉय मैग्जीन के लिए भी बिना कपड़ों के फोटोशूट करवा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+