सोनू निगम के पिता के घर पर 72 लाख रुपए की चोरी, FIR दर्ज

सोनू निगम के पिता के घर पर 72 लाख रुपए की चोरी हुई है। उन्होंने इस बाबत मुंबई पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुराने ड्राइवर को तलाश रही पुलिस।

sonu nigam

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम के घर पर चोरी की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार अगम कुमार निगम के घर पर 72 लाख रुपए की चोरी हुई है। सोनू निगम के पिता ने इस बाबत पुलिस से एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार चोरी का शक उनके पहले के ड्राइवर रेहान पर जताया गया है। यह एफआईआर रेहान के खिलाफ दर्ज कराई गई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि यह एफआईआर ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। रेहान की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार रेहान अगम कुमार निगम के घर पर बतौरर ड्राइवर काम करता था। अगम को रेहान पर चोरी का शक था। वह पहले अगम की कार चलाता था। पुलिस रेहान की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक सोनू निगम की ओर से इस मामले में अभी तक कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि सोनू निगम की तरह अगम कुमार निगम भी काफी लोकप्रिय गायक हैं। 2005 में अगम कुमार निगम का भी एक म्युजिक एल्बम आया था, जिसका नाम बेवफाई था। इस एल्बम के सभी गाने काफी हिट हुए थे।

बता दें कि इससे पहलो फिल्म स्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकां के घर पर भी चोरी हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या के घर में लॉकर में रखी लाखों की ज्वेलरी चोरी हो गई थी। जिसके बाद चेन्नई में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने ऐश्वर्या ड्राइवर और नौकरानी को चोरी के अरोप में गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+