HIT- The First Case Trailer: क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है ‘हिट’ का ट्रेलर, दमदार है राजकुमार का लुक
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ढाई मिनट के क्राइम थ्रिलर और ससपेंस से भरा ये ट्रेलर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
मुंबई, 23 जून: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'हिट द फर्स्ट केस' का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ढाई मिनट के क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरा ये ट्रेलर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ट्रेलर में राजकुमार राव पुलिस डिपार्टमेंट के बेस्ट कॉप बने हैं, जो होमिसाइड इंटरवेन्शन टीम का हिस्सा हैं। ये टीम हत्या के मामलों को सुलझाने का काम करती है। राजकुमार राव का इंटेंस किरदार देखकर आप अंदर से हिल जाएंगे।

क्या है फिल्म की स्टोरी
फिल्म में सान्या मल्होत्रा के किरदार का नाम नेहा है, जो राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड हैं। पहले फिल्म में एक लड़की गायब होती है उसके बाद नेहा यानी राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड भी लापता हो जाती हैं, जिसके बाद राजकुमार राव को गहरा सदमा लगता है और फिर वे इस मामले की छानबीन में जुट जाते हैं। ट्रेलर में राजकुमार का रोल काफी सीरियस है।
फिल्म देखने के बाद ही सुलझेगी गुत्थी
ट्रेलर में राजकुमार-सान्या की काफी प्यारी लव स्टोरी दिखाई गई है। अब ये स्टोरी मिस्ट्री कैसे बनती है, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता लग पाएगा। लेकिन सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस ट्रेलर को देखने के बाद इतना तो साफ है कि फिल्म खूब धमाल मचाएगी। ट्रेलर में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के अलावा दलीप ताहिल, मिलिंद गुनाजी, शिल्पा शुक्ला और संजय नरवेकर की भी शानदार एक्टिंग है।
इस तेलुगू फिल्म का है रीमेक
आपको बता दें कि ये फिल्म 2020 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'हिट' का रीमेक है। इस तेलुगू फिल्म का निर्देशन डॉ शैलेश कोलानू ने किया था। हालांकि, इसका हिंदी रीमेक भी शैलेश कोलानू ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications