विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट का टीजर हुआ रिलीज, नवंबर में रिलीज होगी फिल्म
साल 2002, फरवरी महीने की 27 तारीख की सुबह गुजरात में एक भयानक घटना घटी, जिसने समूचे देश को झकझोर दिया। साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई, जिसमें 59 तीर्थ यात्रियों और कारसेवकों की जिंदा जलने से जान चली गई। यह सभी अयोध्या से लौट रहे थे। यह एक ऐसा पल था जो भारतीय इतिहास और राजनीति में महत्वपूर्ण था, जिसके गंभीर और खतरनाक परिणाम देखने मिले।
साबरमती रिपोर्ट का टीज़र आ गया है, जो इस घटना के कुछ अलग पहलुओं को दिखाने की कोशिश करती है। टीजर में सिर्फ और सिर्फ 27 फरवरी 2002 की सुबह गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में घटित घटना पर ही आधारित है। इसमें डायलॉग है कि आज का हिंदुस्तान जवाब देना भी जानता है और सवाल पूछना भी। सच परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।

टीजर में है कुछ सवाल
जैसे-जैसे तनाव बढ़ता है और इतिहास टकराता है, साबरमती रिपोर्ट, जिसमें विक्रांत मैसी, राशी खन्ना, और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें विक्रांत और राशी एक पत्रकार की भूमिका में हैं। जो इस घटना के नए बिंदु को तलाशते हैं। टीजर देख यह समझ आता है कि ये कुछ महत्वपूर्ण सवाल पूछती है। जैसे- असल में क्या हुआ था? अतीत के बारे में जानकारी किसके पास है? किसने गलत जानकारी दी? और यह हमारे आज को कैसे प्रभावित करता है?
15 नवंबर को होगी रिलीज
'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। इसे धीरज सरना ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है।












Click it and Unblock the Notifications