The Sabarmati Report: टैक्स फ्री होते ही 'द साबरमती रिपोर्ट' ने लगाई दौड़, जानें 9वें दिन की कमाई
The Sabarmati Report Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' गत 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद फिल्म ने भले ही शानदार ओपनिंग न की हो लेकिन लोग इसकी जमकर तारीफ की थी।
'द साबरमती रिपोर्ट' की कुल कमाई
ये फिल्म रिलीज होने से पहले से ही चर्चा में बनी हुई थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक ने इसकी जमकर तारीफ की है। आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में 'द साबरमती रिपोर्ट' टैक्स फ्री भी हो गई है जिसके बाद फिल्म के कलेक्शन में काफी बढ़त देखी गई है।

फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की बॉक्स ऑपिस रिपोर्ट
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' ने पहले हफ्ते 14.3 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे शुक्रवार फिल्म ने 1.86 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं अब दूसरे शनिवार को 'द साबरमती रिपोर्ट' ने कुल 2.6 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। ऐसे में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 18.99 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
इन राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'द साबरमती रिपोर्ट'
आपको बता दें कि देश के कई राज्यों की सरकारों ने गोधरा कांड पर बनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को टैक्स फ्री कर दिया है। छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। हाल ही में 'द साबरमती रिपोर्ट' की देश के गृह मंत्री ने फिल्म की स्टार कास्ट से मुलाकात की थी।
'द साबरमती रिपोर्ट' की नहीं हो रही कोई खास कमाई
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म को अच्छा रिव्यू मिलने के बाद भी कारोबार के मामले में ये काफी पीछे है। फिल्म कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पा रही है जिसकी वजह से मेकर्स को काफी नुकसान पहुंच रहा है।












Click it and Unblock the Notifications