Year Ender 2024: री-रिलीज़ हुई इन फिल्मों का चला जादू , 'तुम्बाड' ने 'कल हो ना हो' और 'रॉकस्टार' को पछाड़ा
साल 2024 फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा रहा है। वहीं, कुछ फिल्म री-रिलीज भी हुईं, सिनेमाघरों में इन फिल्मों ने खूब जलवा दिखाया है। इसमें कुछ क्लासिक फिल्मों की वापसी भी हुई और दर्शकों को पुरानी यादों में डूबने का मौका दिया। इसमें शाहरुख खान की 'कल हो ना हो', रणबीर कपूर की 'रॉकस्टार', और सोहम शाह की 'तुम्बाड' जैसी फिल्मों की री-रिलीज़ किया गया।
इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। हालांकि, इस साल की री-रिलीज़ की दौड़ में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा सोहम शाह की 'तुम्बाड' ने, जिसने दर्शकों को अपने अनूठे सिनेमाई अनुभव से मंत्रमुग्ध कर दिया।

कल हो ना हो
शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा की रोमांटिक ड्रामा कल हो ना हो इस साल 15 नवंबर को दोबारा सिनेमाघरों में आई। इमोशनल कहानी, अच्छी एक्टिंग और गानों के चलते दर्शक आज भी इसे पसंद करते हैं। यह फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। री-रिलीज़ के साथ यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों के दिलों में वही पुरानी यादें ताजा करने में सफल रही। इस फिल्म ने री-रिलीज में 4.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
रॉकस्टार
रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की 'रॉकस्टार' 17 मई 2024 को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। रणबीर की इस फिल्म के गानों को दर्शकों ने खूब पंद किया है। री-रिलीज के दौरान इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 10.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
करण अर्जुन
1995 में रिलीज़ हुई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 22 नवंबर 2024 को री-रिलीज़ के साथ अपने 29 साल पूरे किए। राकेश रोशन ने इसे डायरेक्ट किया था। फिल्म में सलमान खान व शाहरुख खान लीड एक्टर थे। ये फिल्म भी री-रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने 1 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
लैला मजनू
9 अगस्त 2024 को रिलीज़ हुई 'लैला मजनू', इसे इम्तियाज अली ने प्रजेंट किया था। डायरेक्ट सज्जाद अली ने किया था। अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म ने पहली रिलीज़ के मुकाबले इस बार दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी। री-रिलीज में 11.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।
तुम्बाड
'तुम्बाड' वह फिल्म रही जिसने 2024 की री-रिलीज़ फिल्मों की दौड़ में बाजी मारी। सोहम शाह अभिनीत यह फिल्म एक गांव के खजाने और उसके पीछे छिपे लालच व शाप की कहानी है। सोहम शाह ने विनायक के किरदार को निभाया था। 2018 में रिलीज़ के समय इस फिल्म ने केवल ₹15 करोड़ कमाए थे, जबकि इसका बजट ₹5 करोड़ था। लेकिन री-रिलीज़ में इस फिल्म ने ₹38 करोड़ का कलेक्शन किया। जिससे कुल कमाई ₹53 करोड़ हो गई।












Click it and Unblock the Notifications