पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' ने दुनियाभर में मचाया तहलका, फवाद खान ने किया ये कमाल
The Legend of Maula Jatt: पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' का ट्रेलर गत 14 अगस्त 2022 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में कई बड़े-बड़े कलाकार मौजूद हैं।
The Legend of Maula Jatt: पिछले कुछ सालों में भारत की कई फिल्में में दुनियाभर में अपना जादू चलाया है जिसमें दक्षिण भारतीय फिल्म जैसे 'बाहुबली', 'आरआरआर', 'पुष्पा' और 'केजीएफ' जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। लेकिन इन दिनों एक पाकिस्तानी पंजाबी लैंग्वेज एक्शन ड्रामा फिल्म की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि ये पाकिस्तानी फिल्म भारतीय फिल्मों की कड़ी टक्कर दे सकती है। इस पाकिस्तानी फिल्म का नाम 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' है। इसमें पाकिस्तान के मशहूर एक्टर फवाद खान लीड हीरो के तौर पर नजर आ रहे हैं। वहीं इस फिल्म में फवाद के साथ माहिरा खान दिखाई दे रही हैं। दुनियाभर के लोग इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी पाकिस्तानी फिल्मों के लिए एक बेंचमार्क सेट कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों खास है ये फिल्म।

दुनिया के हर कोने में चल रहा फवाद खान का जादू
आपको बता दें कि पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' का ट्रेलर गत 14 अगस्त 2022 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में कई बड़े-बड़े कलाकार मौजूद हैं। इसमें फवाद खान और माहिरा खान के अलावा हमजा अली अब्बासी, हुमाइमा मलिक, मिर्जा गौहर राशिद, फारिस शफी, अली अजमत, नय्यर ऐजाज, शफाकत चीमा, राहिला आगा, जिया खान और सायमा बलोच भी नजर आ रही हैं। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर, स्क्रीनप्ले, डीओपी और एडिटर बिलाल लशारी हैं। जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, तभी लोगों ने इसकी तारीफ करना शुरू कर दिया था। लोगों का कहना है कि इस तरह ही पाकिस्तानी फिल्म बहुत कम ही देखने को मिलती है। कुछ लोगों ने ये भी कहा था कि ट्रेलर देखने के बाद थोड़ी देर के लिए लोग होश ही खो बैठे थे।
13 अक्टूबर को रिलीज हुई थी ये फिल्म
इसके बाद एक्टर फवाद खान की ये फिल्म गत 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब दुनियाभर के लोग इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में इस फिल्म ने अपना जादू चलाया है। विदेशों में भी ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। साथ ही भारत में भी लोग इस फिल्म की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 25 देशों में 500 स्क्रीन पर रिलीज हुई और ओपनिंग वीकेंड में ही इसने करीब 51 करोड़ रुपये कमा डाले थे। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, यूएई और पाकिस्तान में तो ये फिल्म जबरदस्त कारोबार कर रही है।
आईएमडीबी पर मिली 9.4 रेटिंग
पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' 1979 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक मूवी 'मौला जट्ट' का रीमेक है। इस फिल्म में भरपूर एक्शन सीन्स है। कहानी एक लोकल हीरो मौला जट्ट (फवाद खान) और एक गैंग की लीडर नूरी नट (हमजा अली अब्बासी) की दुश्मनी पर आधारित है। मौला को पंजाब का सबसे खौफनाक योद्धा माना जाता है और वो नूरी से बदला लेने के लिए उतारु है। ये कहानी सम्मान और न्याय की है, जिसमें खूब सारा इमोशन और ड्रामा भी भरा हआ है। इस पाकिस्तानी फिल्म को आईएमडीबी में 9.4 की रेटिंग मिली हुई है।












Click it and Unblock the Notifications