The Kerala Story: 100 करोड़ के करीब पहुंची 'द केरल स्टोरी', पहले हफ्ते फिल्म ने की शानदार कमाई
अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी ने पहले हफ्ते शानदार कमाई की। इस फिल्म ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को भी पछाड़ दिया है।

The Kerala Story Box Office Collection Day 7: अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी ट्रेलर रिलीज होने के बाद से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर हो रहे विवाद के बीच कुछ राज्यों में सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। वहीं इस फिल्म को देखने के लिए लगातार भारी भीड़ सिनेमाघर पहुंच रही है।
100 करोड़ के क्लब में होगी द केरल स्टोरी
फिल्म का बॉक्स ऑफिस देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस को फिल्म कितनी ज्यादा पसंद आ रही है। लोग फिल्म में दिखाई गई कहानी को काफी तारीफ कर रहे हैं। यही वजह है कि हर रोज फिल्म की कमाई में इजाफा हो रहा है। अब यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही दूर है।
सातवे दिन फिल्म ने की कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, द केरल स्टोरी ने छठे दिन के बराबर ही 12 करो़ड़ का कलेक्शन किया है। वहीं पूरे हफ्ते की कमाई का आंकड़ा देखें तो फिल्म ने अब तक 80.86 करोड़ कमा लिए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। आइए जानते हैं कि इस पूरे हफ्ते फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकड़ा कैसा रहा।
फिल्म कर रही है ताबड़तोड़ कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो, ओपनिंग डे पर द केरल स्टोरी ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं सरे दिन 11.22 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद तीसरे दिन 16.4 करोड़, चौथे दिन 10.07 करोड़ और पांचवे दिन 11.14 करोड़, छठे दिन 12 करोड़ की कमाई कर ली। इस रिपोर्ट को देख यह साफ कहा जा सकता है कि फिल्म की कहानी फैंस को काफी पसंद आ रही है।
इन राज्यों में फिल्म हुई बैन
बता दें कि सुदिप्तो सेन द्वारा निर्देशित द केरल स्टोरी में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी लीड रोल में नजर आईं। फिल्म में अदा शर्मा की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर देशभर में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू में फिल्म को बैन कर दिया गया है। खैर इसके बावजूद फिल्म की कमाई में खास फर्क नहीं पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications