'द केरल स्टोरी' एक्ट्रेस अदा शर्मा की हालत नाजुक, अस्पताल में हुईं भर्ती, लाइव शो के दौरान क्या हुआ?
Adah Sharma Hospitalized: द केरल स्टोरी की एक्ट्रेस अदा शर्मा अचानक बीमार पड़ गईं। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन कर रही थीं और ऐस में अचानक एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
अदा शर्मा की बिगड़ी तबीयत
जानकारी के मुताबिक, अदा शर्मा की तबियत फूड एलर्जी और गंभीर डायरिया की वजह से बिगड़ गई थी। मंगवार यानी 1 अगस्त की रात उनकी अचानक तबीयत खराब हुई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टर्स एक्ट्रेस का इलाज कर रहे हैं और उन्होंने कुछ टेस्ट भी किए हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी। फिलहाल उनकी हेल्थ अपडेट को लेकर डॉक्टरों की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया।

अस्पताल में कराया भर्ती
अदा शर्मा के मैनेजर ने उनकी तबीयत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस का लाइव शो था लेकिन इससे पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। दायरिया की वजह से एक्ट्रेस को कमजोरी आ गई थी। ये खबर सुनने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी दुखी हैं और लगातार उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
अदा शर्मा का वर्कफ्रंट
अदा शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म द केरल स्टोरी रिलीज हुई थी जिसे फैंस का खूब प्यार मिला। अब वह जल्द ही कमांडो सीरीज में नजर आएंगी। जिसमें एक्टर विद्युत जामवा अपने एक्शन अवतार में दिखेंगे। इसके अलावा सीरीज में वैभव, श्रिया सिंह चौधरी, अमित सियाल, तिग्मांशु धूलिया, मुकेश छाबरा और इश्तियाक खान भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications