'द केरल स्टोरी' एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिर बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस को फोन नंबर हुआ लीक, मिल रही धमकियां

द केरल स्टोरी की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एक्ट्रेस का नंबर आनलाइन लीक कर दिया।

Adah Sharma

Adah Sharma Contact Details Leaked: द केरल स्टोरी की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने तीन हफ्तों में 200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। एक्ट्रेस के लिए यह फिल्म उनके करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई लेकिन वहीं दूसरी तरफ फिल्म की वजह से एक्ट्रेस की मुसीबतें कम होने का नाम नही ले रही।

अदा शर्मा का फोन नंबर लीक
द केरल स्टोरी की सक्सेस को जहां एक तरफ अदा शर्मा सेलिब्रेट कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उन्हें तरह-तरह की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम यूजर ने एक्ट्रेस के फोन नंबर डिटेल्स लीक कर दिए। इतना ही नहीं उसने अपने पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस को उनके नए नंबर लीक करने की भी धमकी दी है। जैसी है ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी मिली।

यूजर ने एक्ट्रेस को दी धमकी
जिस यूजर ने अदा शर्मा को नंबर लीक करने की धमकी दी उसने पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद अपना पोस्ट डिलीट किया और अकाउंट डिएक्टीवेट कर दिया। लेकिन इसके बावजूद ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अदा शर्मा ने इस खबर पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया। फिलहाल मुंबई पुलिस इस शख्स की जांच में जुटी है।

नहीं थम रहा द केरल स्टोरी को लेकर विवाद
बता दें कि सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' की कहानी उन 32000 लड़कियों पर आधारित है जिनको इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया गया और फिर आतंकवादी संगठन ISIS में शामिल करने की साजिश रची गई। फिल्म की कहानी की वजह से दक्षिण भारत के कई राज्यों में स्क्रीनिंग पर बैन लगाया गया। इस फिल्म की वजह से अभी तक पूरी स्टार कास्ट को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+