The Kashmir Files का ट्विंकल खन्ना ने उड़ाया मजाक, जानिए क्या कहा?
नई दिल्ली, 04 अप्रैल। तमाम आलोचनाओं और विवादों के बाद भी फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Kashmir Files ने बॉक्सऑफिस पर इतिहास रच दिया है। लो बजट की इस फिल्म ने जहां बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ की ज्यादा की कमाई कर ली है तो वहीं कुछ लोगों को ये फिल्म बीजेपी की प्रोपोगंडा लगी है। वैसे तो इस फिल्म पर बॉलीवुड का एक संभ्रात वर्ग भी प्रतिक्रिया देने से बचता दिखा है तो वहीं अब इस फिल्म मजाक बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विकंल खन्ना ने उड़ाया है।

ट्विंकल खन्ना ने उड़ाया मजाक
अपने अजीब-अजीब सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मशहूर ट्विकंल खन्ना ने द टाइम्स ऑफ इंडिया के कॉलम में लिखा है कि कैसे ‘द कश्मीर फाइल्स' के हिट होने के बाद कई फिल्म मेकर्स ने ‘अंधेरी फाइल्स', ‘साउथ बॉम्बे फाइल्स' जैसे नाम रजिस्टर कराए हैं, यहीं नहीं निर्मातागणों के पास अब बड़े-बड़े शहरों के नाम फाइनल हो जाने की वजह से अब छोटी-छोटी जगहों के नाम पर भी फिल्मों के ऐसे टाइटल रखे जा रहे हैं।

‘नेल फाइल्स'
यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि वो भी एक नाम फाइल कर ली हैं और उसका नाम है ‘नेल फाइल्स', जिसमें वो खराब मेनिक्योर के बारे में बताएंगी। यही नहीं उन्होंने अपनी मम्मी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से इस बारे में ये बात शेयर भी की है। उन्होंने आगे लिखा कि कम से कम उनकी फिल्म किसी भी सांप्रदायिक ताबूत में अंतिम कील लगाने से तो हर हालत में बेहतर होगी। फिलहाल अपनी इस पोस्ट की वजह से ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी चर्चा में हैं।
Recommended Video

कश्मीरी पंडितों के दर्द को उजागर करती है फिल्म
मालूम हो कि फिल्म The Kashmir Files कश्मीरी पंडितों के दर्द को उजागर करती है। आज से पूरे 32 साल पहले कश्मीरी पंडितों पर काफी जुल्म हुए थे ,उन्हें रातों-रात अपने घर से बेघर होना पड़ा था। महिलाओं के साथ रेप हुए थे और उन्हें जिंदा जलाया गया था। लेकिन इस खौफनाक सच और दर्द के बारे में कभी ना कुछ ज्यादा कहा गया और ना ही कश्मीरी पंडितों को न्याय दिलाने के लिए कुछ अथक प्रयास हुए। अब जब ये फिल्म पर्दे पर आई तो इसको लेकर विवाद शुरू हो गया है।

'फिल्म को मुस्लिम विरोधी भी करार दिया'
कश्मीरी पंडितों के साथ जो कुछ भी नंबे के दशक में हुआ था उस के लिए तत्कालीन सरकार को दोषी ठहराया जा रहा है। उंगलियां जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर भी उठ रही हैं, तो वहीं कांग्रेस ने इस फिल्म के लिए भाजपा को दोषी ठहराया है और वो आरोप लगा रही है कि वो कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देश में हिंदू -मुस्लिम के खिलाफ दांव खेल रही है। उसके कई नेताओं ने इस फिल्म को मुस्लिम विरोधी भी करार दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications