'मां चाहती थीं छोटे भाई का प्राइवेट पार्ट!', कॉमेडी के नाम पर पार की हदें, ऐश्वर्या मोहनराज का वीडियो वायरल
Aishwarya Mohanraj Viral Video: स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में एक पुराना वीडियो फिर से चर्चा में आ गया है। कॉमेडी रियलिटी शो Comicstaan का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज अपने परिवार से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए ऐसा मजाक करती नजर आती हैं। उस पर अब लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
वीडियो के दोबारा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी, डार्क ह्यूमर, जेंडर आधारित मजाक और दोहरे मापदंडों को लेकर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे केवल कॉमेडी का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह के मजाक को सामान्य नहीं माना जाना चाहिए। विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि कॉमेडी की सीमा आखिर कहां तक होनी चाहिए और क्या सभी मामलों में एक जैसा नजरिया अपनाया जाता है।

क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल क्लिप में ऐश्वर्या मोहनराज अपने परिवार से जुड़ा एक किस्सा सुनाती हैं। बातचीत के दौरान वह अपने भाई के जन्म का जिक्र करते हुए एक ऐसा मजाक करती हैं, जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।वो उसके प्राइवेट पार्ट को कट करने को लेकर मजाक करती हैं। उस दौरान शो के दर्शक हंसते हुए दिखाई देते हैं और प्रस्तुति को सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिलती है। हालांकि कई साल बाद यही क्लिप सोशल मीडिया पर नए सिरे से चर्चा का विषय बन गई है।
ये भी पढ़ें: '370 की बिरयानी' के बाद प्रणित मोरे के शो में नया विवाद! कौन हैं डॉ सेजल पवार, डेड बॉडी पर बोली घटिया बात
वायरल हो रहे वीडियो में ऐश्वर्या मोहनराज अपनी मां और परिवार से जुड़ा एक किस्सा सुनाती नजर आती हैं। शुरुआत में वह इसे हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करती हैं और दावा करती हैं कि उनकी मां पुरुषों को बिल्कुल पसंद नहीं करतीं। बातचीत के दौरान वह एक विवादित टिप्पणी करते हुए कहती हैं कि अगर उनकी मां का वर्णन आसान भाषा में करना हो, तो उन्हें पुरुष भ्रूणों के लिए हरियाणा जैसा कहा जा सकता है।
Some women today openly joke about mutilating baby boys and the crowd laughs.
She said her mother wanted to cut off her brother's private parts when he was born. She cried because it couldn't happen. Now she says that when she has a son, she'll fulfil that "dream."
Imagine a… pic.twitter.com/3T6y4kp2HT
— ShoneeKapoor (@ShoneeKapoor) June 15, 2026
विवाद सिर्फ एक टिप्पणी तक सीमित नहीं रहा। वीडियो में ऐश्वर्या मोहनराज आगे अपनी मां से जुड़ा एक और किस्सा सुनाती हैं, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। मंच पर प्रस्तुति के दौरान वह दावा करती हैं कि उनके भाई के जन्म के समय उनकी मां उसके प्राइवेट पार्ट को काट देना चाहती थीं। इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि उनकी मां ऐसा नहीं कर सकीं और इस बात से दुखी थीं। ऐश्वर्या आगे यह भी कहती हैं कि जब भविष्य में उनका बेटा होगा, तब वह अपनी मां की इस अधूरी इच्छा को पूरा करेंगी।
इस टिप्पणी के सामने आने के बाद इंटरनेट पर तीखी बहस शुरू हो गई है। कई यूजर्स का कहना है कि नवजात बच्चे को नुकसान पहुंचाने जैसे विषय को हास्य का हिस्सा बनाना असहज करने वाला है। वहीं, कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या इसी तरह की टिप्पणी किसी पुरुष कॉमेडियन द्वारा की जाती तो प्रतिक्रिया अलग होती। दूसरी ओर, कुछ लोग इसे स्टैंडअप कॉमेडी के डार्क ह्यूमर का हिस्सा बताते हुए पूरे संदर्भ में देखने की बात कर रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।
मधुर विरली विवाद से की जा रही तुलना
कई सोशल मीडिया यूजर्स इस मामले की तुलना हाल ही में कॉमेडियन मधुर विरली को लेकर हुए विवाद से कर रहे हैं। उनका कहना है कि अलग-अलग मामलों में लोगों की प्रतिक्रिया अलग क्यों दिखाई देती है। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि कुछ तरह के मजाक पर तुरंत विरोध होता है, जबकि दूसरे मामलों में उतनी नाराजगी नहीं दिखती।
ये भी पढ़ें: कौन हैं IAS संजीव हंस? रिशु श्री मामले में SVU को भेजी 4 पन्नों की सफाई, किस विवाद में गए थे जेल?












Click it and Unblock the Notifications