Kashmir Files: लो बजट फिल्म में भी एक्टर्स ने लिए करोड़ों रुपये, जानें किसे कितनी मिली फीस

नई दिल्ली, 22 मार्च: कश्मीर और वहां रहने वाले कश्मीरी पंडितों पर बहुत सारी फिल्में बनीं, लेकिन उनको बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। इससे उलट 11 मार्च को रिलीज हुई डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही ये फिल्म कमाई के रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के एक्टर्स ने कितनी फीस ली है।

मिथुन की फीस सबसे ज्यादा

मिथुन की फीस सबसे ज्यादा

Bollywood Life की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म भले ही लो बजट रही, लेकिन कुछ एक्टर की फीस करोड़ों में है। सबसे पहले बात करते हैं इस फिल्म के बड़े एक्टर अनुपम खेर की, जिन्होंने पुष्कर नाथ पंडित की भूमिका निभाई है। रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए उनको एक करोड़ रुपये की फीस मिली है। वहीं आईएएस ब्रह्मा दत्त की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की फीस सबसे ज्यादा है, उन्होंने इस फिल्म के लिए 1.5 करोड़ चार्ज किया।

विवेक अग्निहोत्री की फीस कितनी?

विवेक अग्निहोत्री की फीस कितनी?

वहीं फीमेल स्टार की बात करें, तो राधिका मेनन की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने 50-70 लाख रुपये चार्ज किए हैं, जबकि लक्ष्मी दत्त की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी को 50 लाख रुपये बतौर फीस मिली। इन सब के अलावा फिल्म के लिए सबसे ज्यादा मेहनत डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने की है, रिपोर्ट के मुताबिक उनको मेकर्स ने 1 करोड़ रुपये की फीस दी है।

दर्शन कुमार को 45 लाख

दर्शन कुमार को 45 लाख

वहीं एक्टर दर्शन कुमार ने इस फिल्म में कृष्ण पंडित की भूमिका निभाई है। इसके लिए उनको 45 लाख रुपये दिए गए, जबकि डीजीपी हरि नारायण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर ने 50 लाख लिए।

Recommended Video

    The Kashmir Files पर भड़के Farooq Abdullah | Shorts | वनइंडिया हिंदी
    मेकिंग में कितने का खर्च?

    मेकिंग में कितने का खर्च?

    एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक द कश्मीर फाइल्स को कश्मीर समेत कई जगहों पर शूट किया गया। ऐसे में इसको बनाने में कुल 12 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अब इस फिल्म ने सूर्यवंशी-स्पाइडरमैन को पीछे छोड़ दिया है। अब तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 179.85 करोड़ रुपये कमाए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+