The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री ने शेयर की 1989 की तस्वीर, भारत माता की जय बोलने पर काट दी थी जुबान
The Kashmir Files:विवेक अग्निहोत्री ने शेयर की 1989 की तस्वीर,भारत माता की जय बोलने पर काट दी थी जुबान
नई दिल्ली, 23 मार्च। कश्मीरी पंडितों के पलायन, उनपर हुए अत्याचार और नरसंहार पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स( The Kashmir Files) इन दिनों हर तरफ चर्चा में है। फिल्म जहां बपंर कमाई कर रही हैं तो वहीं इससे विवाद भी जुड़ता जा रहा है। इस फिल्म को लेकर दो गुट बंट चुका है। एक गुट जो इसे इमोशनल और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म बता रहे हैं तो वहीं दूसरे गुट इसे प्रोपागैडा बता रहे हैं। इस फिल्म पर उठे सवालों के बीच फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को टैग किया है।

विवेक अग्निहोत्री ने शेयर की पोस्ट
द कश्मीर फाइल्स पर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं। फिल्म की कहानी को गलत बताया जा है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्य मंत्री और नेशनल कॉफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी इस फिल्म पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि फिल्म में कई बातें और कई तथ्य गलत दिखाए गए हैंय़ उन्होंने तो ये भी कहा कि फिल्म में जिन घटनाओं का जिक्र किया गया है, वो सब जब हुआ तब फारूक अब्दुल्ला वहां के मुख्यमंत्री नहीं थी। फिल्म को लेकर उन्होंने कई सवाल खड़े किए तो अब उनके जवाब विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट से दिया है।

जिन्हें शक वो 1989 की रिपोर्ट देखें
फिल्म पर उठे सवालों का करारा जवाब देते हुए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने आज एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने 1989 की एक रिपोर्ट साझा की है। विवेक ने इस रिपोर्ट की फोटो लगाते हुए लिखा जब भी कोई नरसंहार को न मानने वहां मरे लोगों की संख्या को लेकर बहस करें तो उसे 1989 की ये रिपोर्ट दिखा देना चाहिए और फिर उनसे सवाल करना चाहिए कि आप रमेश कुमार को कितने अंक देंगे? उन्होंने आगे लिखा कि उस वक्त उमर अब्दुल्ला के पिता और शेख अब्दुल्ला के बेटे मुख्यमंत्री थे।

भारत माता की जय बोलने पर काट ली गई थी रमेश की जुबान
इस रिपोर्ट में 1989 की उस घटना का जिक्र हैं, जिसमें रमेश नाम के युवक की जुबान काट दी गई थी। रमेश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा है, ये युवक अपना नाम अब कैसे लें, क्योंकि भारत माता की जय बोलने पर इस्लामिक फंडामेंडलिस्ट ने उनकी जुबान काट दी। आपको बता दें कि रमेश के साथ हुई इस वारदात का जिक्र विवेक ने फिल्म में नहीं दिखाया हैं, जिसे लेकर कई यूजर्स ने उनसे सवाल भी किए।

नेशनल कॉफ्रेंस ने कहा फिल्म सच के बहुत दूर
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हाल ही में फिल्म को लेकर बयान देते हुए कहा कि फिल्म मुसलमानों के खिलाफ गुस्सा भड़काने वाली है तो वहीं नेशनल कॉफ्रेंस ने कहा कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' सच से काफी दूर है। उन्होंने कहा कि जब कश्मीरी पंडितों के पलायन की घटना हुई उस वक्त कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला मुख्यमंत्री नहीं थे। उन्होंने कहा कि निर्माता ने इस अहम तथ्य को फिल्म से दूर ऱखा।












Click it and Unblock the Notifications