The Kashmir Files के सामने हॉलीवुड का स्पाइडरमैन भी पस्त, रिकॉर्डतोड़ कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ के पास पहुंचा
The Kashmir Files के सामने हॉलीवुड का स्पाइडरमैन भी पस्त, रिकॉर्डतोड़ कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ के करीब पहुंचा
मुंबई, 22 मार्च। कश्मीरी पंडितों के पलायन, उनकी हत्याओं, उनपर हुए अत्याचारों पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स इन दिनों चर्चा में छाईं हुई है। कश्मीर फाइल्स को लेकर देशभर में बहस छिड़ी है तो वहीं इस फिल्म की कमाई का सिलसिला ताबड़तोड़ जारी है। 12 करोड़ की लागत में बनीं इस फिल्म ने अपने बजट से कई गुना कमाई कर ली है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी अपनी कमाई का सिलसिला जारी रखा और रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करते हुए हॉलीवुड फिल्म स्पाइडरमैन को भी पछाड़ दिया।

द कश्मीर फाइल्स की कमाई ने पकड़ी रफ्तार
द कश्मीर फाइल्स फिल्म की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स जिस तरह से एक के बाद एक कमाई के रिकॉर्ड बना रही है उसे देखकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े निर्माता-निर्देशक हैरान है। इस फिल्म ने न केवल कई बॉलीवुड फिल्म को पछाड़ दिया है, बल्कि ये हॉलीवुड फिल्म स्पाइडमैन को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म रिलीज के 11वें दिन भी इसकी कमाई तेजी से आगे बढ़ती दिखी। फिल्म ने सोमवार को 12.40 करोड़ रुपए कमाए, जिसके बाद फिल्म की कमाई 179.85 करोड़ को पार कर गई है।

180 करोड़ के पास, जल्द छूएगी 200 करोड़ का आंकड़ा
स हफ्ते के आखिरी तक वो 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल किया है, उससे उम्मीद बढ़ गई है कि ये 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। 12 से 14 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अब तक कई बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।

इन बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे
इस फिल्म ने कमाई के मामले में हाल ही में रिलीज हुई राधे-श्याम, गंगूबाई काठियावाड़ी और बच्चन पांडे जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। कोरोना महामारी के कारण जहां बॉलीवुड को बड़ा नुकसान हुआ और कई बड़ी फिल्मों को इसका नुकसान हुआ, लेकिन कश्मीर फाइल्स ने इन सब बंदिशों को तोड़ दिया और ताबड़तोड़ कमाई की, जिसका सिलसिला अब भी जारी है। हालात ये हैं कि पहले हफ्ते के बाद दूसरे हफ्ते की शुरुआत से ही फिल्म की कमाई में तेजी जारी हैं, हालांकि ऑनलाइन लीक हो जाने के कारण फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस फिल्म ने आमिर खान की दंगल और सुपरहिट फिल्म बाहुबली के रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

स्पाइडरमैन भी हुआ पस्त
इस फिल्म ने हॉलीवुड का 'स्पाइडरमैन' को भी पस्त कर दिया। रिलीज के दूसरे सोमवार को कश्मीर फाइल्स ने 12 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया, जो स्पाइडरमैन के सेकेंड वीक कलेक्शन ने कहीं ज्यादा था। इतना ही नहीं इस फिल्म की कमाई ने दूसरे हफ्ते में 'सूर्यवंशी', '83 द फिल्म' जैसी सुपरहिट फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। अगर वीकएंड की बात करें तो द कश्मीर फाइल्स ने रविवार को शानदार प्रदर्शन किया और 26.20 करोड़ की कमाई की।












Click it and Unblock the Notifications