The Kashmir Files: बॉलीवुड की चुप्पी पर भड़कीं कंगना, कहा-'Bullydawood और उनके चमचे सदमे में हैं'

नई दिल्ली, 14 मार्च। कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करने वाली विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' को ऑडियंस और क्रिटिक्स ने जबरदस्त रूप से सराहा है। आज तक किसी ने भी कश्मीर में हुई उस क्रूरता के बारे में ना तो सच बयां किया था और ना ही नफरत की भेंट चढ़े कश्मीरी पंडितों के दर्द को लोगों से बयां किया था। आम लोगों ने भी इस फिल्म के लिए जहां विवेक अग्निहोत्री और पूरी टीम को धन्यवाद बोला है वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने इस गंभीर मुद्दे पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं।

'यह वर्ष की सबसे सफल और लाभदायक फिल्म होगी'

'यह वर्ष की सबसे सफल और लाभदायक फिल्म होगी'

उन्होंने इंस्ट्रा पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि "कृपया फिल्म इंडस्ट्री के #thekashmirfiles के बारे में पिन ड्रॉप साइलेंस पर ध्यान दें, न केवल सामग्री बल्कि इसका व्यवसाय भी अनुकरणीय है ... निवेश और लाभ अनुपात एक ऐसा केस स्टडी हो सकता है कि यह वर्ष की सबसे सफल और लाभदायक फिल्म होगी। इस फिल्म ने बड़े बजट या वीएफएक्स वाली फिल्मों को लेकर कई मिथक तोड़े हैं। मल्टीप्लेक्स में सुबह 6 बजे के शो भरे हुए हैं यह अविश्वसनीय है! !!"

'Bullydawood और उनके चमचे सदमे में हैं'

'Bullydawood और उनके चमचे सदमे में हैं'

उन्होंने आगे कहा कि "बुलीदाउद (बॉलीवुड के लिए वह एक शब्द का उपयोग करती है) और उनके चमचे सदमे में चले गए... किसी ने एक शब्द तक नहीं कहा..सारी दुनिया देख रही है इनको, अब इनका टाइम खत्म हो गया है।" कंगना का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

टैक्स फ्री

टैक्स फ्री

मालूम हो कि फिल्म' द कश्मीर फाइल्स' को मध्य प्रदेश और हरियाणा के बाद अब गुजरात में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री उनकी पत्नी पल्लवी जोशी और प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने हाल ही में पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की थी।

फिल्म को बनाने में पूरे चाल साल लगे

फिल्म को बनाने में पूरे चाल साल लगे

आपको बता दें कि 'द ताशकंद फाइल्स' के बाद निर्माता विवेक अग्निहोत्री दर्शकों के बीच 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म लेकर आए हैं। इस फिल्म को बनाने में पूरे चाल साल लगे हैं। यह फिल्म तब से ही सुर्खियों में थीं, जब से इस फिल्म के बनने की बात सामने आई थी।

पंडितों के साथ कश्मीर में जुल्म हुआ था

इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर , प्रकाश बेलावडी, दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, चिन्मय मंडलेकर, मृणाल कुलकर्णी, अतुल श्रीवास्तव और पृथ्वीराज सरनाइक जैसे मंझे हुए नाम है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से पंडितों के साथ कश्मीर में जुल्म हुआ था और उन्हें अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत

' द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। ' द कश्मीर फाइल्स' ने मात्र तीन दिन में ही 25.5 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है।खास बात ये है कि ये इस इस फिल्म का बजट ही 14 करोड़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+