त्रिपुरा में भी टैक्स फ्री हुई 'द कश्मीर फाइल्स', अब तक इन 6 राज्यों ने किया टैक्स फ्री का ऐलान

विवेक अग्निहोत्री कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को त्रिपुरा सरकार ने भी टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है।

मुंबई, 14 मार्च। विवेक अग्निहोत्री कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को त्रिपुरा सरकार ने भी टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। फिल्म को अब तक 6 राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है। उत्तराखंड के कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को राज्य में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: मनीष तिवारी का चन्नी पर तंज, कहा- पंजाब को चाहिए गंभीर CM, मनोरंजन करने और मुफ्त बांटने वाला नहीं

अब तक 6 राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'द कश्मीर फाइल्स'

अब तक 6 राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'द कश्मीर फाइल्स'

सिनेमाघरों में धूम मचा रही विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को चारों ओर से वाहवाही मिल रही है। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। 1990 में कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों की हत्या और उनके पलायन पर आधारित इस फिल्म की सफलता को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने इस फिल्म को अपने यहां टैक्स फ्री करने का फैसला किया है। त्रिपुरा समेत हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गोवा की सरकारों ने इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। यानि अब तक फिल्म को 6 राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है।

कर्नाटक में विधायकों के लिए होगी फिल्म की स्क्रीनिंग

कर्नाटक में विधायकों के लिए होगी फिल्म की स्क्रीनिंग

कर्नाटक में पहले की टैक्स फ्री हो चुकी इस फिल्म की अब यहां स्क्रीनिंग भी होगी। विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक के विधायकों के लिए हाल ही में रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग की जानी है। हम सभी विधायकों को कल मंगलवार को शाम 6.45 बजे मंत्री मॉल के स्क्रीन नंबर 6 पर इस फिल्म को देखने का अवसर दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मैं सरकार को बधाई देना चाहता हूं।

महज तीन दिन में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

महज तीन दिन में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म ने तीन दिन में 27.15 करोड़ रुपए की कमाई की है। सबसे ज्यादा कमाई मुंबई, दिल्ली और पूर्वी पंजाब से हुई है। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार औ पल्लवी जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई है। जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म को तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्मित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+