The Kashmir Files:केजरीवाल के Yoytube वाले बयान पर भड़के अनुपम ,कहा- 'कुछ लोगों को Tragedy भी मजाक लगती है '
नई दिल्ली, 25 मार्च। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Kashmir Files जहां बॉक्सऑफिसर पर जमकर कमाई कर रही है वहीं दूसरी ओर इस फिल्म पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस समेत कई विरोधी दलों ने इस भाजपा का प्रोपोगंडा करार दे दिया है तो वहीं गुरुवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस फिल्म के टैक्स फ्री करने वाले मुद्दे को विधानसभा में उठाते हुए फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री को नसीहत दे डाली कि 'वो इस फिल्म को यूट्यूब पर डाल दें।'

'कुछ लोगों को Tragedy भी मजाक लगती है '
जिस पर फिल्म के अभिनेता अनुपम खेर ने खासा गुस्सा व्यक्त किया है। अनुपम खेर ने ट्वीट किया है कि 'अब तो दोस्तों #TheKashmirFiles सिनमा हॉल में ही जाकर देखना।आप लोगों ने 32 साल बाद #KashmiriHindus के दुःख को जाना है।उनके साथ हुए अत्याचार को समझा है। उनके साथ सहानुभूति दिखाई है।लेकिन जो लोग इस tragedy का मज़ाक़ उड़ा रहे है।कृपया उनको अपनी ताक़त का एहसास कराएँ।🙏 #Shame'
क्या है कश्मीरी पंडितों के पलायन का सच?

क्या कहा सीएम केजरीवाल ने?
गुरुवार को विधानसभा में बोलते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि The Kashmir Files फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड कर देना चाहिए ताकी सभी लोग इसे आसानी से देख सकें। टैक्स फ्री करने की मांग क्यों की जा रही है? उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि "इतना ही तुमको शौक है तो विवेक अग्निहोत्री को बोलो यूट्यूब पर डाल देगा,सारी पिक्चर फ्री हो जाएगी, सब लोग देख लेंगे, टैक्स फ्री की क्या जरूरत है"।

फिल्म पर पूरा सच ना दिखाने का आरोप
इससे पहले कांग्रेस समेत कई विरोधी दलों ने इस फिल्म पर पूरा सच ना दिखाने का आरोप लगाया है और कहा है कि इस साल के अंत में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसलिए एक प्लान के तहत बीजेपी वाले इस फिल्म कि जरिए हिंदू-मुस्लिमों के बीच नफरत को पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बहस जारी
फिलहाल फिल्म के लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है और लोग जमकर अनुपम खेर की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं, कुछ अनुपम खेर के पक्ष में हैं तो कुछ अरविंद केजरीवाल का समर्थन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications